ब्रेकिंग

11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों के किया सामूहिक योगाभ्यास पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

बिलासपुर,।11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्व. बी.आर. यादव बहतराई स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिले के अधिकारियों और नगरवासियों ने योगाभ्यास किया।

नगर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य आथित्य में आयोजित योगाभ्यास में विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया। योगाभ्यास ब्रह्मकुमारी संस्थान की मंजू दीदी द्वारा कराया गया। योगाभ्यास के बाद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कार्यक्रम ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता है। वसुधैव कुटुंबकम् की हमारी संस्कृति है जो कहती है विश्व का कल्याण हो। योग प्रशिक्षक मंजू दीदी द्वारा बैठकर, खड़े होकर तथा लेटकर किए जाने वाले सूक्ष्म योग, अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, मत्स्यासन, सहित विभिन्न प्रकार योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया। ब्रह्मकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग और पतंजलि संस्था द्वारा योग कराया गया। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *