ब्रेकिंग

टीएल की बैठक में छाया रहा,मवेशियों के प्रबन्धन, अवैध खनन, सरकारी जमीन के गोरखधंधे के आरोपियों पर एफआईआर कराने और खाद बीज का मुद्दा, चेतावनी के बाद भी नही सुधरा स्वास्थ्य महकमा फिर भड़के कलेक्टर कहा पूरा करें टारगेट

Spread the love

बिलासपुर। कोरबा में मवेशियों से टकराने से हुई 3 मौतों के बाद मवेशियों के उचित प्रबन्धन करने, खनिज का अवैध उत्खनन रोकने लगातार अभियान चलाने,शासकीय जमीनों की खरीदी एवं नामांतरण करने वालों के विरूद्ध एफआईआर कराने, किसानों को खाद बीज मुहैया कराने, रजिस्ट्री और नामांतरण की नयी व्यवस्था के तहत आने वाली कठिनाईयों को दूर करने, स्वास्थ्य विभाग की बदहाली और पौधारोपण का मुद्दा टीएल में छाया रहा।


कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्थानीय निकाय सहित इससे जुड़े सभी विभाग को तालमेल बना ऐसे प्रबंधन करने कहा ताकि सड़कों पर मवेशियां न दिखें। किसानों को खाध बीज और उर्वरक मुहैया कराने, एसडीएम को इसकी मोनिटरिंग करने, तीज त्योहार पर
डीजे के कानफोड़ू आवाज पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समितियों की बैठक लेकर उन्हें समझाइश देने। 14 जुलाई से होने वाले विधानसभा के पावस सत्र के लिहाज से अधिकारियो को जवाब तैयार भेजने की व्यवस्था बना इसके लिए नामांकित स्टाफ की सूचना जिला प्रशासन को देने, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कराने, 5 जुलाई को सामूहिक रूप से वृक्षारोपण का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों एवं आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने, उद्योगों के काम-काज का मूल्यांकन कर जल संरक्षण और पौधरोपण लिए किये जा रहे प्रयास की जानकारी ली। कलेक्टर ने एक बार फिर आयुष्मान कार्ड की कम संख्या को लेकर पर स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य मे प्रगति ला
लगभग एक तिहाई बचे लोगो का कार्ड बनाने निर्देश दिए ।
बैटक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन डी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *