
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली में कोयले के अवैध खदान पर कब्जे को लेकर दो गुट के बीच हुई गैंगवार में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस वारदात में कई लोग घायल भी हुए है। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता रोशन सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात के बाद पाली में तनाव का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र में एसीईसीएल के सरायपाली बुड़बुड़ कोयला खदान में वर्चस्व की लड़ाई में एक ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की रात हुई गैंगवार के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे, उन्होंने पाली थाने के टीआई को लाइन अटैच कर दिया । बताया जा रहा कि सरायपाली परियोजना के गेट पर कोयला लोडिंग को लेकर एसएन ग्रुप और ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल गुट के बीच विवाद और जमकर मारपीट, तलवारबाजी और फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच रोहित जायसवाल पर चाकू से हमला कर उसे गोली भी मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पाली नगर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, गुस्साई भीड़ ने पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। मौके पर दलबल के साथ पहुचे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी हालात को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस वारदात में पांच लोगो के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा कि कोयले के अवैध कारोबार और लोडिंग के विवाद को लेकर लंबे समय से ट्रांसपोर्टरों के बीच तनातनी चल रही थी, शुक्रवार को यह तनातनी हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस दोषियों को पकड़ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ हुआ मामला दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 8, 2026प्रशासन के स्वच्छता अभियान के दावे की वाट लगा रहे सरकारी शराब दुकान, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच के चिथड़ों से अटे पड़े है परिसर, प्लास्टिक बोतल से और कई गुना बढ़ जाएगा प्लास्टिक कचरा…
UncategorizedMay 8, 2026सुशासन तिहार के मंच से पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा “चप्पल से मारने” की बात से पब्लिक ने पीटी ताली,… इधर बिफरे पटवारी संघ ने जताया विरोध, दी तिहार के बहिष्कार की चेतावनी…
UncategorizedMay 7, 2026संगठन में बढ़ा मनीष का कद मिला भाजपा दक्षिण मंडल के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी, जिला – शहर में की गई नियुक्तियों की सूची जारी..
UncategorizedMay 7, 2026चर्चित बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट ने निगम कमिश्नर से जवाब – तलब कर एफिडेविड प्रस्तुत करने दिये निर्देश, कहा पूरे शहर भर में अवैध निर्माण क्या कर रहे आप…

