ब्रेकिंग

चश्मा उतारो फिर देखो यारो, समस्या वही है चेहरा पुराना, नाले- नालियों की सफाई का दावा फेल, सड़को पर दरिया सा नजारा,घरों में भरा नाले का गन्दा पानी, इधर पेट्रोल पंप की दीवार ढहने से दबी गाड़ियां 10 लाख की क्षति

Spread the love

बिलासपुर। 4-5 दिन से लगातार हो रही बारिश ने बारिश पूर्व नाले – नालियों की सफाई का दावा फेल रविवार को फेल हो गया। सड़को पर दरिया की तरह धार बहती रही नाले-नालियों का गंदा घरों-घर घुसा लोगो के सामान पानी मे तैरते दिखे किसी का राशन भीगकर बर्बाद हो गया। लोग भूखे- प्यासे पानी बन्द का होने इंतजार करते रहे, इधर टैगोर चौक के अम्बा पेट्रोल पंप की भारी भरकम दीवार ढ़हने से पीछे टिकरापारा के ऑटो चालक का ऑटो, बाइक और स्कूटी इसकी चपेट में आने से क्षतिग्र्रस्त हो गई, जिससे लगभग 10 लाख की क्षति का अनुमान है।

शनिवार-रविवार रात से लेकर दोपहर तक हुई लगातार बारिश ने शहर का हाल बिगाड़कर रख दिया। बारिश पूर्व जिन नाले-नालियों की सफाई का दावा किया गया था, उनमें गले तक मलबा भरने के कारण नाले-नालियों का बदबूदार गन्देला पानी सड़को पर दरिया की तरह बहने लगा फिर यही गन्दा पानी गलियों से होते हुये लोगो के घरों तक भरा रहा लोग हलाकान रहे।

हनुमानजी तक संकट में

आम आदमी तो आम आदमी जिला अस्पताल परिसर के हनुमान जी तक की समस्या का निदान प्रशासन ने शिकायत के बाद भी नही। किया नतीजतन जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा अस्पताल परिसर के हनुमान जी के मंदिर में भी बारिश का पानी भरा रहा और भगवान की मूर्तियां डूबने की नौबत आ गई, इससे भी शर्मनाक बात यह है कि बारिश के इस पानी मे अस्पताल के सिवरेज का पानी भी मिला होता है। इसके जीर्णोद्धार के लिए पिछले दिनों कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा और वार्ड पार्षद ओम कश्यप के नेतृत्व में मंदिर से जुड़े लोगों और मोहल्लेवासियों ने जिलाधीश और सिविल को ज्ञापन सौंप मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की थी कि मंदिर में सीवर लाइन का पानी घुसता है वारिश में मंदिर में मूर्तियां डूब जाती है पर किसी ने इसके निदान के लिए कोई पहल नही की। ये है वीडियो…

इन इलाकों में भरा पानी-


सदर बाजार, गोलबाजार, श्रीकांत वर्मा मार्ग, निरालानगर,पुराने बस स्टैंड समेत पूरे शहर की सडको पर पर पानी की धार बहती रही।


जोरा पारा बंधवा पारा

सीपत रोड से लगे जोरापारा, बंधवपारा, कपिल नगर से लेकर मोपका तक नाले- नालियों के मलबे से भरे होने और निकासी का इंतेजाम न होने से सड़क से लेकर गलियों और घरों में पानी भरा रहा। मोपका में तो पार्षद मौहन श्रीवास को नगर निगम से एक्सीवेटर मंगवाकर दीवार को तोड़वा पानी निकासी करानी पड़ी, यहाँ लोगो ने बिना अनुमति प्लाट खरीदकर भवन निर्माण करा लिया है, बेतरतीब निर्माण के कारण यहां पानी निकासी की समस्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *