ब्रेकिंग

मोहर्रम, इमाम हुसैन की शहादत पर चांटीडीह ईरानी मोहल्ले से निकला मातमी जुलूस, बांटे गए लंगर

Spread the love

बिलासपुर। मोहर्रम पर इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में दी गई कुर्बानी की याद में चांटीडीह ईरानी मोहल्ले से मातमी जुलूस निकाला गया।

हज़रत पैगंबर के नवासों की शहादत को याद कर ईरानी समुदाय ने मातमी जुलूस निकालकर गोलबाजार, सत्यम चौक, मरीमाई होते हुए खामोशगंज कब्रिस्तान तक या हुसैन या हुसैन" के नारों के साथ मातम मना उन्हें याद किया ।

जुलूस मार्ग पर जगह-जगह लंगर, शरबत, पानी पुलाव और खिचड़े का वितरण किया गया। स्थानीय लोग भी मुस्लिम समुदाय के इस मातमी पर्व में श्रद्धा के साथ शरीक हुए।

सैय्यद जिशान हैदर रिजवी बनारस उत्तर प्रदेश
जहूर अली, चांटीडीह बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *