ब्रेकिंग

मोपका सोसायटी के 70 साल पुराने जर्जर भवन और कीचड़ से सराबोर परिसर से जान जोखिम में डाल खाद- बीज उठा रहे 5 गावो के किसान

Spread the love

0 निर्देशों का ढिंढोरा, नही बदले हालात किसान बेहद परेशान

0 कभी भी ढह सकता है जर्जर भवन, पूछ रहे किसान क्या कोई अनहोनी होगी तभी जागेंगे अफसर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर का मोपका सोसायटी 5 गावो के किसानों के लिए जी का जंजाल बन गया है। 70 साल पुराना जर्जर भवन कभी भी ढह सकता है,

पूरा परिसर कीचड़ से सराबोर पड़ा हैं, खाद- बीज लेने वाले किसानों की गाड़ियां फंस रही इसलिए दीवार को तोड़कर नया रास्ता बनाया तो यहाँ भी गाड़ियां फसने लगी, नतीजतन किसानों को सड़क पर गाड़िया रखकर खाद- बीज ढोना पड़ रहा। जनप्रतिनिधि और किसान कई बार शासन-प्रशासन को जानलेवा जर्जर भवन को ढ़वाकर यहाँ सीसीरोड बनाने की मांग कर चुके पर किसी ने ध्यान नही दिया।
इसके चलते किसानों को इसी जर्जर भवन और कीचड़ से सराबोर परिसर से जान को जोखिम में डालकर किसानों को खाद बीज ले जाना पड़ रहा, सुनिए क्या कह रहे ज प्रतिनिधि और किसान…

छोटे लाल, किसान
मनीज कुमार, किसान
हरिशंकर कश्यप, प्रभारी संस्था प्रबन्धक मोपका  सोसायटी
मोहन श्रीवास, पार्षद वार्ड नंबर 47 मोपका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *