ब्रेकिंग
Uncategorized

न जॉन न जॉनी न जनार्दन, भाजपा और मातृ संस्था संघ के बीच हुआ दनादन, एक दूसरे पर किया हमला वीडियो भी वायरल


0 मामला दंतेवाड़ा का
0 वीडियो वायरल कर कांग्रेस ने कसा तंज कहा बाढ़ पीड़ितों की मदद के बजाय कर रहे जूतम पैजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से भाजपा और मातृ संगठन संघ के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की खबर है. कांग्रेस ने न सिर्फ इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया बल्कि कमेंट्स भी किया है कि सत्ता का अहंकार देखिए, बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय, भाजपा और आरएसएस के नेता आपस में झगड़ रहे हैं. जो प्रशासन और भाजपा की गंभीरता को दर्शाता है।
ये है मामला

बताया जा रहा कि भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम और आरएसएस कार्यकर्ता संतोष महापात्र के पुत्र आशु के बीच दंतेवाड़ा रेलवे फाटक के पास ओवरटेक स्पीड को लेकर जमकर तीखी बहस हुई. इसका भी वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम के 50 से अधिक समर्थक आरएसएस कार्यकर्ता संतोष महापात्र के घर गायत्री मंदिर के नजदीक पहुंच गए. यहां घंटों समर्थकों ने हंगामा किया. हंगामे के दौरान समर्थक आरएसएस कार्यकर्ता संतोष महापात्र के बेटे की तलाश में आपे से बाहर उनके घर का मुख्य दरवाजा भी तोड़ डाला और मारपीट भी की इसका भी वीडियो वायरल है.
पूरी वारदात संतोष महापात्र के घर का है जो थाने से महज 200 मीटर ही दूर है. बलवा की खबर जब पुलिस मौके पर पहुची दंगल दनादन चल रहा था, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस वालों की वर्दियों की ऐसी तैसी हो गई, पसीने – पसीने हो गए. हालांकि इस मामले को किसी ने कोई शिकायत तक दर्ज नही कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button