ब्रेकिंग

राजधानी के बेबीलॉन टॉवर में लगी आग, तड़क रहे शीशे उठ रहे धुंए के गुबार 40 से अधिक लोगो के फंसे होने की खबर दमकल विभाग की रेस्क्यू टीम कर रही मशक्कत

Spread the love

रायपुर। मंगलवार देर शाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तेलीबांधा क्षेत्र के बेबीलॉन टॉवर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। तीसरे माले से भड़की आग से देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक धुआं फैल गया।

बताया जा रहा के टॉवर के नौंवे माले के सांगरिया रेस्टोरेंट में उस समय लगभग 40 लोग डिनर कर रहे थे। जो आग की लपटों और धुएं के कारण अंदर ही फंस गए। डरे सहमे लोगों ने अपने परिजनों और मीडिया संस्थानों को काल कर मदद की गुहार लगाने की कोशिश की लेकिन धुएं की वजह से मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित रहा। आसपास के लोगो की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्टाफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया इतने में आग की तेज लपटों के कारण टूटने लगे धुंए का गुबार और तर्ज हो गया जिससे राहत कार्य में बाधा आई, एक व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने के कारण किसी तरह बाहर निकाल अस्पताल रवाना किया गया।
आगजनी की सूचना पर कलेक्टर गौरव सिंह भी मौके पर पहुंच गए रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने प्रयास कर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *