ब्रेकिंग

सुशासन का ढिंढोरा, कायम है अंधेरा, पूछ रहे लोग ये कैसा सुशासन उमस भरी गर्मी में रतजगा कर मच्छर मारने विवश है आवाम 1

Spread the love

बिलासपुर। सुशासन का खेल जारी है, भीषण गर्मी में शहरवासी बार-बार बिजली गुल और मच्छरों के दंश से हलाकान है। नागरिकों की नींद हराम है कही खड़ी दुपहरी कही शाम तो कही रात दो- ढाई बजे तक बिजली ठप रह रही। बिजली संकट से निजात दिलाने के बजाय प्रशासन के अफसर सुशासन खोज रहे।

गुरुवार को 10-15 मिनट के अंतराल में दो बार आंधी के बीच हल्की बूंदाबांदी के बीच शाम को बिजली ठप हो गई। कहीं घण्टे दो घण्टे में बिजली आने से लोगो ने राहत महसूस की तो राजकिशोर नगर समेत कई इलाकों में रात 2 बजे के बाद बिजली आई।


किसी की परीक्षा थी किसी को सुबह बच्चों को सुबह स्कूल भेजने और टिफिन तैयार करने की टेंशन। लोगो ने मच्छरों के दंश के बीच खुजला खुजला कर रतजगा किया। न बिजली दफ्तर वाले कॉल रिसीव कर रहे थे न अफसर रात सवा दो बजे के बाद जब बिजली आई तब लोगो ने राहत की सांस ली।

और व्यस्तता इतनी

फजीहत का ये आलम-

सवाल यह उठ रहा कि जब चलते सुशासन तिहार के दौरान हल्की बूंदा बांदी से ये हाल है तो आगे क्या होगा क्योकि गर्मी तो अभी शुरू हुई है। बत्ती गुल को लेकर देर रात तक लोग बिजली कम्पनी के अफसरों को कोसते रहै।


पीआर साहू
अधीक्षण अभियन्ता
नगर विद्युत सम्भाग
विद्युत वितरण कम्पनी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *