ब्रेकिंग

विघ्न विनाशक के विसर्जन जुलूस में कहर बनकर जा घुसी तेजरफ्तार बोलेरो, 3 की मौत 25 से अधिक घायल

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से मंगलवार की देर रात गणेश विसर्जन के दौरान हादसे की बड़ी खबर आ रही है। यहां विसर्जन गाड़ी से रौंदने से 3 ग्रामीणों की मौत और हादसे में 25 से अधिक लोगो के घायल होने की खबर है।

हादसा बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूडांड के करीब 150 से 200 के लगभग ग्रामीण मंगलवार रात बाजे गाजे के साथ गणेश विसर्जन के लिए निकले थे। तभी रायकेरा की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक सीजी 15 CR 1439 अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी जिससे बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से लोग हवा में उछलकर यहां वहां गिर पड़े और कई लोग वाहन के नीचे दब गए।
अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश लेकिन भड़के ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट डाला।

तीन ग्रामीणों की मौत

बताया जा रहा कि इस हादसे में
अरविंद (19 वर्ष), विपिन कुमार प्रजापति (17 वर्ष), खिरोवती यादव (32 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, वही इस हादसे में देवंती, गुलाबी बाई, याहूसु लकड़ा, संतोष प्रजापति, हेमंत यादव, उमा यादव, भुवनेश्वरी यादव, चंदा बाई, पिंकी, लीलावती प्रजापति, डमरूधर यादव, गायत्री यादव, फकीर यादव, नीलू यादव, निरंजन राम, संदीप यादव, नारायण, आरती यादव, परमानंद यादव, अभिमन्यु, हेमानंद और बोलेरो चालक सुखसागर सहित 25 से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया तो गम्भीर घायलों को आनन- फानन में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

पहुचे नेता अफसर

हादसे की सूचना पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन बगीचा पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों को इनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *