ब्रेकिंग

बिलासपुर गणेश उत्सव में बच्चों का धमाल, सोशल मीडिया की लत पर किया कमाल, डांस से दिया बड़ा संदेश – मोबाइल से बच्चों का ध्यान बचाओ, बचपन को फिर से खिलाओ…

Spread the love

बिलासपुर,,,, बिलासपुर की सबसे पुरानी गणेश उत्सव समिति, जो 1987 से लगभग 53 सालों से गणेश उत्सव का आयोजन करती आ रही है, ने इस बार के उत्सव में बच्चों के माध्यम से सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई।
एंकर: बच्चों ने डांस के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि छोटे बच्चों का मोबाइल इस्तेमाल करना कितना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनके आसपास के कम उम्र के बच्चे बहुत ज्यादा मोबाइल यूज़ करते हैं, जिसके कई दुष्परिणाम आने वाले समय में दिखाई देते हैं।

बच्चों से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमने देखा कि हमारे आसपास के कम उम्र के बच्चे जो बहुत ज्यादा मोबाइल यूज़ करते हैं। जिसके कई दुष्परिणाम आने वाले समय में दिखाई देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह प्रस्तुति दी, जिससे बच्चों को मोबाइल से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी मिले।

एंकर. समिति के लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनकी जागृति गणेश उत्सव समिति 1987 से लगभग 53 सालों से इस उत्सव का आयोजन करती आ रही है। इतने सालों से वे सभी लोग एक ही कलर के कपड़े पहनकर गणेश विसर्जन करते आ रहे हैं।
समिति सदस्य का कहना है कि हमें गर्व है कि एक तरह की पोशाक पहनने का ट्रेंड जो हमारे द्वारा चलाया गया था, वो अब पूरा बिलासपुर फॉलो कर रहा है। इसके साथ ही बच्चों द्वारा हर दिन अलग-अलग तरह की प्रस्तुति दी जाती है, जो बच्चे खुद आपस में मिलकर तैयार करते हैं। जिसकी तारीफ पूरा बिलासपुर आज तक करता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *