ब्रेकिंग

बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की छत से गिरने से सोलर लगा रहे ठेका कर्मी की मौत, सप्ताह भर बाद ठेकेदार के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर

Spread the love

बिलासपुर – मोपका- सेंदरी बायपास रोड के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान छत से गिरने से मजदूर की हुई मौत के मामले में आखिरकार सरकंडा पुलिस ने सप्ताह भर बाद ठेकेदार के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

यह हादसा गत 29 अगस्त को सुबह करीब 8.30 बजे की बताई जा रही।मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ इलेक्ट्रीकल इंफ्रास्ट्रक्चर बिलासपुर के ठेकदार धीरेन्द्र पन्ना के द्वारा बिरला ओपन माईड इंटरनेशनल स्कुल मोपका के छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य लिया गया था, ठेका फर्म के स्टाफ रामकुमार यादव, नंदलाल, राहुल, अमरनाथ चंदु यहां काम कर रहे थे। काम के दौरान राम कुमार यादव ऊपर छत से धड़ाम से नीचे फर्श पर गिरा कंधे और पैर में घातक चोंट आने के कारण वह बेहोश हो गया स्कूल में अफरा- तफरी मच गई, घायल लहूलुहान रामकुमार को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात का पता सरकण्डा पुलिस को अस्पताली मेमो से हुई, पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव बाद मृतक की बॉडी परिजनों को सौंप दी। इधर मामले में सरकंडा पुलिस ने मामले
भेजा गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहा पंचनामा व पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दी। सरकंडा पुलिस ने करीब सप्ताह भर बाद कंपनी के ठेकेदार द्वारा कार्य कराने के दौरान सुरक्षा की अनदेखी और उपेक्षापूर्ण कार्य करवाने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर लिया। हादसे में मृत रामकुमार यादव चूंकि शिवरीनारायण का निवासी था इसलिए वैसा बवाल नही मचा।

सरकण्डा थाना टीआई नीलेश पाण्डेय ने बताया कि जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *