ब्रेकिंग

नाइट चेकिंग के दौरान नशे में लिंगियाडीह के पूर्व सरपंच और उसके साथी ने की बदसलूकी, पुलिस ने रात भर खिलाई हवालात की हवा

Spread the love

बिलासपुर। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझने के मामले में पूर्व सरपंच अनिल राठौर और उसके साथी प्रतीक तिवारी को पुलिस हवालात में पूरी रात रखने के बाद अगले दिन कोर्ट में पेश किया।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में देर रात नशे में वाहन चलाने वालों और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने दिये।
उनके निर्देश पर शनिवार रात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित नारायण प्लाजा के सामने चलाये गये चेकिंग पॉइंट के दौरान लिंगियाडीह निवासी पूर्व सरपंच अनिल राठौर शराब के नशे में कार चलाते हुए पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा। चेकिंग के दौरान नशे में पाए जाने पर जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो वह भड़क गया और अपनी राजनीतिक पहुंच का धौंस दिखाने लगा।
उसके साथी प्रतीक तिवारी ने भी पुलिसकर्मियों से बहस की। जिससे भीड़ लग गई स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर दोनों को थाने लाकर हवालात में डाल दिया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दोनों को रातभर लॉकअप में रखा गया। इसके बाद रविवार शाम प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *