ब्रेकिंग
Uncategorized

कहा तुम चले गए, न्यायधानी के लोग कर रहे तलाश कहा हो विकास, निगम मुख्यालय से आधा किलोमीटर दूर बृहस्पति बाजार के पीछे का वैकल्पिक मार्ग 6 महीने से बन्द

0 क्या करोड़ो के बजट वाले निगम प्रशासन के पास नही है फंड
0 नगरीय प्रशासन मंत्री के शहर का ये हाल

बिलासपुर,,,, 6 लाख की आबादी वाले न्यायधानी के बिलासपुर नगर निगम के विकास की रफ्तार देखकर आप भी दंग रह जाएंगे, ये तस्वीरें नगर निगम मुख्यालय विकास भवन से महज आधा किलोमीटर दूर बृहस्पति बाजार के पीछे ज्वाली नालें पर करोड़ो की लागत से निर्मित ज्वाली नाला वैकल्पित मार्ग की है! जो 5 माह से स्लैब टूटने के कारण बंद पड़ी है! मीडिया में खबरें आने पर 15 दिन पूर्व यहां स्लैब की ढलाई भी कराई गई पर इसे लगाया नहीं गया, जिसके कारण आमजन यहां हॉस्टल और कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए करोड़ो की लागत से बनावाये गए, विद्यार्थियों और कामकाजी महिलाओं सब का आना जाना है!

ये तस्वीरें खुद चुनाव पूर्व किए गए विकास के वायदों दावों सबके मुंह पर करारा तमाचा है! सवाल यह उठ रहा है, कि क्या करोड़ों के बजट वाले निगम प्रशासन के पास 10 बोरी सीमेंट, छड़ और गिट्टी तक का पैसा नहीं है! क्योंकि मंत्री, नेता, अफसर सब दावा कर रहे है! कि विकास के लिए फंड की कमी नहीं है! पर विकास है कि हो ही नहीं रहा है! शहर की करोड़ो की सफ़ाई को लेकर फजीहत भी जग जाहिर है,  दिल्ली के सर्वे कम्पनी बिलासपुर नगर निगम को स्वछता में  सेकेंड का तमगा दे चुका है…

हाल ही में मीडिया में इसको लेकर भी खबरे भी चली, लोग स्तब्ध है कि इस हाल और इतने खर्च के बाद भी बिलासपुर को स्वच्छता में 2 रा नम्बर…

बन्ना मिरानी
ओमसागर ठाकुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button