ब्रेकिंग
Uncategorized

बहुत नाइंसाफी है ये…! कालोनी दो और नाला एक, रेरा के दावे और निगम की निगरानी के बाद भी गीतांजलि सिटी डूब रहा स्वर्णिम ऐरा के पानी से…पीड़ित फिर आवेदन लेकर पहुचे निगम आयुक्त के समक्ष गुहार लगाने…

0 लाखो देकर आशियाना खरीदे बारिश में बन जा रहा दरिया
0 बोले घरों में 3 से 5 फिट तक भरा पानी…

बिलासपुर / सोचिए बड़े बड़े दावे के साथ बेची गई कालोनी के घरों में 3 से 5 फिट पानी भर रहा, रेरा है नगर निगम प्रशासन है बड़े बड़े दावे है लेकिन हकीकत यही है। अरपापार बहतराई रोड के रहवासियों का आरोप है कि पड़ोस के कालोनी स्वर्णिम ऐरा साइड का बरसाती पानी हर साल बरसात में गलियों और फिर उनके घरों में घुस रहा वे लोग लगातार शिकायत कर रहे हो कुछ नही रहा पर विश्वास है होगा,,, इसलिए सोमवार को फिर गीतांजलि सिटी से अपनी पीड़ा और आवेदन व दस्तावेज का पोथन्ना ले वे लोग फिर निगम आयुक्त से गुहार लगाने निगम मुख्यालय विकास भवन पहुचे थे।

निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने उनकी गुहार सुनी और पूछा कि समस्या है क्यो निगम प्रशासन ने तो नाले की जमीन से गार्डन तो हटवा दिया था, आवेदकों ने बताया कि नाले की जमीन से कब्जा पूरी तरह नही हटाया गया है, अब भी कब्जा है, बिल्डर एसआर साहू ने गीतांजलि सिटी और इसके बाद स्वर्णिम ऐरा डेवलप किया लेकिन दो कालोनी के लिए अलग – अलग नाला नही बनवाया, स्वर्णिम ऐरा के बारिश के पानी का निकासी गीतांजलि सिटी में छोड़ दिया गया है जिसके कारण वे लोग जब से स्वर्णिम ऐरा कालोनी बना है तब लेकर आज तक तकलीफ भुगत रहे, बारिश के चार माह जीना मुहाल हो जाता है, गली घर एक हो जाता है इस बार भी उनके घरों में 3 से 5 फिट पानी भरा रहा,
कमिश्नर साहब को शिकायत सौंपकर निकले गीतांजलि सिटी के पीड़ित निवासियों ने बताया कि कमोशनर साहब ने करते है कहकर आश्वासन दिया है,,,
उनका सवाल है कि क्या इस बार उनकी शिकायत परवान चढ़ेगी बिल्डर पर कोई कार्रवाई की जाएगी या फिर सब सरररसरर हो जाएगा…?

नारायण प्रसाद साहू, गीतांजलि सिटी फेस- 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button