गणेशोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने CSP ने शांति समिति की बैठक में रखी बात, कहा नही बजेंगे डीजे हुडदंगियो पर रखेंगे ड्रोन और CCTV कैमरे से नज़र…!

0 कहा फूहड़पन और कानफोड़ू बाजा न बजवाये

0 चप्पे- चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
बिलासपुर / आगामी गणेशोत्सव के दौरान इलाके में कानून व्यवस्था बनाये रखने CSP कोतवाली IPS गगन कुमार ने सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित कर नियम कायदों और गाइडलाइन से अवगत करा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग बनाये रखने अपील की।

CSP श्री कुमार ने सटीक उदाहरण देते हुए कहा कि हिन्दू धर्म मे देवी मा को माता और भगवान को पिता तुल्य माना जाता है, देवी देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा की जाती है क्या कोई अपनी माता या पिता के सामने डांस कर सकता है… क्या ये उचित है…? पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनोकामनापूर्ति के लिए पूजा अनुष्ठान कर मनाया जाता है, समाज के अग्रजन धार्मिक सुचिता का माहौल बनाने संदेश दे ताकि धार्मिक माहौल में बदलाव आए उन्होंने डीजे पर कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए भगवान गणपति के स्वागत और विदाई विसर्जन के दौरान बैंड, ढोलक, मंजीरा, झांझ बजवाने, यातायात व्यवस्था के मद्देनजर सड़क पर पंडाल न लगवाने, उत्सव स्थल पर व्यवस्था बनाने के लिए अपने वालेंटियर तैयार रखने, हुड़दंगियों और शराबियों को आयोजन से अलग रखने की बात कही ताकि शहर में आपसी सौहार्द और अमन चैन बना रहे…! बैठक में टीआई सिटी।कोतवाली देवेश राठौर और इलाके के गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।



