ब्रेकिंग

भाजपा के मंथन में टेंशन ही टेंशन, पार्षद तय हुए न मेयर झप्पी में गुजर रहे दावेदारो के दिन-रात

Spread the love

0 कुछ बैठक छोड़कर निकल लिए तो कुछ हेडेक बताकर
0 टकटकी लगाये कार्यकर्ता दावेदार निकलते ही घेरे का होइस भैया

बिलासपुर,,, ज्यादा जोगी मठ उजाड़, भरतीय जनता पार्टी में भी कुछ ऐसा ही हाल हो गया है! निकाय चुनाव में महज 19 दिन ही शेष है! पर ना तो शहर के 70 वार्डो के पार्षद तय हो सके और ना मेयर का नाम हालात ये है! कि नेता आपस मे भिड़ते रहे और किसी नाम पर सहमति नही बन सकी।

गुरुवार को भरतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा के नेता और संगठन के पदाधिकारी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मेयर और 70 वार्डो के पार्षदो के नाम पर मंथन करने बैठे! रात करीब 8 बजे तक बैठक चली, बन्द कमरे में हुई बैठक में विधायक महामंत्री जिला एवं शहर अध्यक्ष समेत अन्य नेता बैठे और सभी खेमो से नाम सामने आया एक ने नाम रखा तो दूसरे ने विरोध किया दूसरे ने नाम रखा तो तीसरे ने विरोध किया कुल मिलाकर खेमे बाजी के चलते किसी का नाम फाइनल नही हो सका!

नाराज नेता बैठक से बाहर निकल अपनी भड़ास निकाल एक एक कर अपनी अपनी गाड़ियों में बैठकर रवाना हो गए! बाहर दावेदार और समर्थको की भीड़ लगी रही! लेकिन नेता बहुत हेडेक है! कहके गाड़ी में बैठ निकल लिए!

साहू पर तैयार नही काहू

बैठक के दौरान साहू नेताओं को प्रत्याशी बनाने को लेकर भी चर्चा चली तो वरिष्ठ नेताओ ने यह कह कर उनके नामो को किनारे कर दिया कि सांसद साहू, विधायक साहू ऐसे कइसे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *