
बिलासपुर– भारत व राज्य सरकार के निर्देश पर सिम्स
और जिले का आपदा प्रबंधन विभाग कितना तैयार है ये परखने के लिए सिम्स के सेकंड फ्लोर में कूलर की टँकी में आग जलाकर मॉक ड्रिल किया गया।
सिम्स में दूसरी बार आगजनी की खबर से हड़कम्प मच गया, अफरा-तफरी के बीच सिम्स के फायर सेफ्टी उपकरणों के जरिये कुछ ही देर में आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण निगम के पम्प हाउस से पानी भरकर दौड़ रही फायर बिग्रेड को सिम्स तक पहुँचने में रास्ते भर कही जाम तो कही बेतरतीब यातायात के कारण रबकना पडा, सदर बाजार से सिम्स मोड़ पर जहां एक स्कूटी सवार लड़की फायर बिग्रेड के चपेट में आकर गिरी वही सिम्स परिसर में फायर ब्रिगेड को बैक करते समय अस्थिरोग विभाग के सामने खड़ी बाइक और स्कूटी के चपेट में आने के कारण वाहन मालिकों और फायर ब्रिगेड कर्मियों के बीच तू-तू, मैं- मैं हुई ।
आपदा प्रबंधन और संस्थान के सुरक्षा स्टाफ को परखने की ये कवायद एकदम सही है, पर आगजनी के दौरान सामने आई ट्रैफिक व्यवस्था का निदान भी जरूरी है,,, जरूरत इस बात की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और नदी तट पर हाईड्रेंन कि व्यवस्था की जाए क्योकि यहां सिम्स के अलावा बड़े बाज़ार और संस्थान है,,,
