ब्रेकिंग

निगम अमले ने तड़के ढहा दिए 5 मकान, भड़की महिला ने मंत्री ओपी को कोसा, कहा इनके घर भी पड़ेगा सीबीआई का छापा, मिलेगा लारेंस बिश्नोई जैसा कोई

Spread the love

0 आक्रोशित महिला ने कहा जीत का उठा रहे गलत फायदा
0 मामला नालंदा परिसर के कैफ़ेटरिया के लिए की गई तोडफ़ोड़ का

रायगढ़। मरीन ड्राईव के पांच मकानों तड़के लाव लश्कर के साथ पहुचे । निगम अमले ने ढहा दिया। इससे नाराज महिला ने मंत्री ओपी चौधरी को जमकर कोसा कि वे जनता का शोषण कर रहे, जीत का गलत फायदा उठा रहे उनके घर भी सीबीआई का छापा पड़ेगा। उन्हें भी लारेंस विश्नोई जैसा कोई मिलेगा।

मामला यहां केलो नदी के तट के कोस्टापारा के 5 मकानों को तड़के निगम अमले से ढहवाने का है। लोग सुबह सो रहे थे तभी निगम अमला लाव लश्कर के साथ बुलडोजर लेकर कार्रवाई के लिए पहुँच गया। बताया जाता है कि एक दिन पूर्व शाम को बस्ती के इन 5 मकानों में रहने वाले परिवारों को 3 री बार नोटिस जारी किया गया था। अमले ने उन्हें सामान निकलने तक का मौका नही दिया नींद खुलते ही लोग अपने आशियाने को ढहते देखते रहे। जिससे इस महिला का गुस्सा फूट पड़ा। यहां पर नांलदा परिसर का कैफेटएरिया और फ़ूड जॉन प्रस्तावित है। यहां नगर निगम का गोबर गैस प्लांट है, जो अनुपयोगी हो चुका है उसे भी हटाया जाएगा। नगर निगम के इस खाली जमीन पर लोगों ने धीरे-धीरे कब्जाकर तीन-तीन माले के मकान बना लिया।


केलो नदी के उपर इसी इलाके में ही लक्ष्मण झूला भी बनाया जाएगा, जो नदी के दूसरे तरफ नांलदा परिसर को जोड़ेगा।
नगर निगम के ईई अमरेश लोहिया ने बताया कि नांलदा परिसर के लिए 19 करोड़ 55 लाख रूपए का टेंडर किया जा चुका है।टेंडर प्रक्रिया के बाद भूमिपूजन करा निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *