ब्रेकिंग

न साहब आधार कार्ड बनवा देवा त महू बेटी ल पढा लेतेव, बैगा आदिवासी महिला की गुहार पर कलेक्टर ने की त्वरित कार्रवाई, स्मार्ट मीटर के मनमाने बिजलीं बिल और जमीन कब्जे की शिकायतें भी आई जनदर्शन में

Spread the love

बिलासपुर कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को आधार कार्ड न होने के कारण बैगा आदिवासी बचची को स्कूल में एडमिशन न मिलने, पानी- बिजलीं की बदहाल व्यवस्था, जमीन पर कब्जे, सरपंच पति द्वारा राशन न देने, स्मार्ट मीटर लगने के बाद अनाप-शनाप बिजलीं बिल आने, पीएम आवास में भ्र्ष्टाचार की शिकायतें आई। कलेक्टर ने सम्बन्धित अफसरों को समस्या का निदान कर इसकी सूचना देने निर्देश दिए, वही बार- बार चेतावनी के बाद भी आयुष्मान योजना के काम मे प्रगति न होने पर स्वास्थ्य विभाग के कंसल्टेंट गिरीश दुबे को जमकर हड़काया। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि सरकारी नौकरी जीविकोपार्जन के लिए नही जनसेवा के लिए है, जो काम नही कर सकते ऐसे लोगो की जरूरत नही है।
0 कोटा क्षेत्र के ग्राम करहिकछार की बैगा आदिवासी महिला ने बताया कि वह अपनी बच्ची को पढ़ाना चाहती है, लेकिन आधार कार्ड न होने के कारण स्कूल में बच्ची को प्रवेश नही मिल पा रहा।
00 कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मातहत अफसर को तत्काल आधार कार्ड बनवा बचची को प्रवेश दिलाने निर्देश दिए।
0 मस्तूरी मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद इलाके के उपभोक्ताओं के यहाँ 8 से 50 हजार तक बिजलीं बिल आने और रीडिंग न होने की शिकायत की।
00 कलेक्टर ने प्रकरण कार्रवाई के लिए बिजलीं विभाग को भेज जवाब प्रस्तुत करने निर्देश दिए।
0 शहर के चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक वार्ड नम्बर 64 के वीरेंद्र देवांगन ने 4 माह से बोर बन्द होने के कारण जलसंकट की शिकायत की।
00 कलेक्टर ने निगम प्रशासन के अफसर को कॉल कर तत्काल पानी की समस्या का निदान करने निर्देश दिए।
00 सकरी देवरिकला के ग्रामीणों ने सोसायटी संचालक सरपंच पति शत्रुघ्न सूर्यवँशी द्वारा मशीन में अंगूठा लगाने के लिए घर बुलाकर घूमाने और राशन देने में आना कानी करने की शिकायत की।
00 कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को मार्क कर मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिए।

-इसी तरह मस्तूरी पथरताल की जमुना बाई ने पीएम आवास के अंतिम किश्त का भुगतान न होने के कारण घर का निर्माण रुकने,
-रतनपुर सिंघरी के नागरिकों ने आवास सूची में नाम होने के बावजूद आवास नही बनाने
-रतनपुर भैसाझार के सूर्यप्रकाश बघेल ने पैतृक संपत्ति न होने के कारण जाति प्रमाण न बनाने और बच्चों की शिक्षा में आ रही दिक्कत को लेकर शिकायत की- -ग्राम पंचायत सेमरताल के रामदिलीप सूर्यवंशी ने रोजगार सहायक पर उसके आवास का पैसा दूसरे के खाते में डालकर रकम आहरण करने,
-मस्तूरी कोहरौद के बालाजी सिंह ने खेत के ऊपर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन के कारण पम्प ठप होने

  • रतनपुर सिंघरी के मेहतर साहू ने तहसीलदार द्वारा उसके पक्ष में कब्जा देने के बाद भी उसके खेत 20 डिसमिल जमीन पर कब्जा होने।
    इसके अलावा शहर के बिजलीं खम्भो से विज्ञापन बोर्ड हटवाने और मुस्लिम समाज ने ग्राम निपनिया में कब्रिस्तान के लिए भूमि की मांगने समेत अन्य समस्याओं के निदान और मांग के आवेदन आये।
    कलेक्टर ने अग्रवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा आवेदन जमीन सम्बन्धी आये है, इसके अलावा अन्य समस्याओं और मांगो के आवेदन आये है, सम्बन्धित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *