ब्रेकिंग

26 की घटना… 3 को एफआईआर, कोटा क्षेत्र से सामने आए भयादोहन कर ग्रामीण से अवैध उगाही के मामले में पुलिस का क्या कनेक्शन…

Spread the love


0 क्यो लग रहे साहबो के वाहन चालकों पर आरोप


0 ऐसा कोई मामला न होने के दावे और 5 दिन बाद की गई एफआईआर से गहराया सन्देह

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के कोटा थाना कोटा क्षेत्र से अफसरो के ड्राइवरों और उनके साथियों के द्वारा क्राइम ब्रांच के अधिकारी बन भयादोहन कर जबरिया वसूली का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक मामला 5 दिन पुराना गत 26 फरवरी का है। कार्रवाई में विलंब का कारण यह बताया जा रहा कि प्रार्थी देर से रिपोर्ट कराने आया।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि शहर के थानेदार और दो अफसरो के वाहन चालक गत 26 फरवरी को अपने साथियों के साथ पार्टी- सार्टी करने रात करीब 12 बजे
स्कॉर्पियो और लाल रंग के स्विफ्ट कार से कोटा क्षेत्र के ग्राम करगीखुर्द पहुँचे और गांव के अभिषेक सिंह के घर सामने होलियाना मूड में धारा प्रवाह गाली गलौच करने लगे इसके बाद इन लोगो ने मोबाइल पर कॉल कर अभिषेक को बाहर बुला उसे गाड़ी में बिठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले गए। आरोप है कि इन लोगो ने ग्रामीण से 1.50 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर अवैध नशा सामग्री रखकर फंसाने की धमकी दी । डरे सहमे अभिषेक ने उन्हें 54 हजार रुपये नगद दे दिए। मामले में जब बिल्हट हुआ और बात मीडिया तक पहुँच गई आनन- फानन में मंगलवार को पुलिस ने देव बघेल, विनय साहू और योगेश पाण्डेय उर्फ भूरू समेत 3 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 3(5), 308(7) और 319 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया।
सीजीडीएनए की टीम ने जब मंगलवार दोपहर कोटा टीआई और एसडीओपी से इस सम्बंध में जानकारी चाही तो उन्होंने कोटा क्षेत्र में ऐसी किसी घटना पर ही अनभिज्ञता जाहिर की।

0000

मामले में 3 नही 6 आरोपी है, जल्द ही प्रेस रिलीज जारी की जा रही है । इस घटना में किसी अफसर या थानेदार के वाहन चालक और पुलिस लाइन का कोई स्टाफ शामिल होने की कोई जानकारी नही है।

नरेश चौहान, थाना प्रभारी, थाना कोटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *