ब्रेकिंग

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी प्रमोद ने कहा निगम और स्मार्ट सिटी के भ्र्ष्टाचार की कराएंगे जांच, शहर की जनता का मिल रहा आशीर्वाद

Spread the love


0 बिना नाम लिए पूर्व मंत्री पर भी लगाया शहर को खोदापुर बनाने आरोप
0 ठेका पद्धति, सिटी बस संचालन और अवैध प्लाटिंग को लेकर कही बड़ी बात

बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर चुनाव के लिए कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी प्रमोद नायक ने कहा कि नगर निगम,स्मार्ट सिटी और ठेकेदारी में जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं सब की जांच करा कार्रवाई की जाएगी। अरपा के दोनों तट पर कोनी से मस्तूरी लावर तक सड़क बनवा सौंदर्यीकरण कराकर ट्रेफिक समस्या का निदान और बारहों मासी जल भराव के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर इसे धरातल पर उतारने काम करेंगे। साथ ही उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर भी प्रभावी रोक लगाने की बात कही।
कांग्रेस प्रत्याशी श्री नायक ने नगर विधायक और पूर्व मंत्री का नाम लिए बगैर कटाक्ष किया कि 15 साल में उन्होंने बिलासपुर को खोदापुर बनाकर छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क में मिल रहे जनता के रुझान के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को बिलासपुर की जनता का लगातार जिस तरह से आशीर्वाद और स्नेह मिलते आ रहा है उससे अभिभूत हू। कार्यकर्ता भी कमर कसकर तैयार है, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गरीब किसान और सभी वर्गों के लिए जो कार्य योजनाएं थी उसको लेकर जनता के पास जा रहे हैं 15 साल में शहर की जो अव्यवस्था है वही इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे होंगे उन्होंने कार्य योजना बनाकर गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने की बात कहीं। वही नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करने की बात कही। इतना ही नही उन्होंने भाजपा सरकार पर 1 साल में कहीं एक ईंट तक न लगाने की बात कही । साथ ही ठेका पद्धति सिटी बस और अन्य मुद्दों को लेकर भी उन्होंने कहा कि हाथी के दांत खाने के और और दिखाने के और ऐसा नहीं चलेगा कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा और जहां भी जो भी भ्रष्टाचार है उनके खिलाफ कार्रवाई कर प्रभावी रोक लगाई जाएगी।

प्रमोद नायक, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *