ब्रेकिंग

न्यायधानी के “हैप्पी स्ट्रीट” में दनादन मारपीट, अब युवतियों के दबंगई का वीडियो वायरल……

Spread the love

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ की न्यायधानी और सिटी कोतवाली थाना से महज आधाकिलोमीटर दूर शनिचरी रपटा से लगे हैप्पी स्ट्रीट से युवतियों के मारपीट के वायरल वीडियो ने शहर के कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। झुंड में एक लड़की को बाल पकड़कर बेरहमी से घसीटा और पीटा जा रहा चिल्लम चोट मची है।
मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में कुछ किन्नर एक युवती को हैप्पी स्ट्रीट से लगे सड़क पर पटक-पटक कर पीटते नजर आ रहे हैं,इधर सिटी के कोतवाल का कहना है कि अब तक कोई शिकायत ही नहीं आई है।
शहर में किन्नरों के आतंक कोई नया नही है, आये दिन इनके बीच दंगल की खबरें आते ही रहती है।

   मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर में आमजन को परिवार समेत सुबह-शाम घूमने और सुकून के पल बिताने के दावे के साथ इस हैप्पी स्ट्रीट का निर्माण कराया गया था, पहले गोड़पारा, जूनाबिलासपुर, तेलीपारा और खपरगंज समेत आसपास के मोहल्ले के लोग परिवार समेत यहाँ घूमने आते थे, लेकिन आये दिन वारदात के कारण अब वे यहां आना पसंद नही करते, नशेड़ियों और बदमाशो ने यहाँ अड्डा बना रखा है। अब तो लोग भी कहने लगे है कि रिवर व्यू -1,2 और हैप्पी स्ट्रीट शहरवासियों के लिए बड़ा जंजाल बनकर रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *