ब्रेकिंग

नगर निगम के चर्चित अतिक्रमण निवारण अमले पर फिर लगा भयादोहन कर अवैध उगाही का आरोप, मांग रहे थे 10-10 हजार 9 सौ लेकर निकल लिए

Spread the love

0 पूर्व भाजपा पार्षद रौशनी अग्रवाल ने कहा बन्द हो रोज का तमाशा
0सभापति विनोद सोनी ने भी कहा बन्द हो छीनाझपटी लूटपाट

बिलासपुर। नगर निगम के अतिक्रमण निवारण अमले पर फिर पुटपाथ कारोबारियो ने भयादोहन कर अवैध उगाही और लूटपाट का गम्भीर आरोप लगाया है। नगर निगम प्रशासन की फजीहत का ये पहला मामला नही है, इसके पूर्व भी इस तरह के आरोप लग चुके है, कई जनप्रतिनिधि तो इस लूटपाट बस को बन्द कराने की मांग तक कर चुके है।


मामला गुरुवार को अरपापार सीपत रोड पर साइंस कॉलेज के सामने का है। जहाँ दोपहर को बस लेकर पहुँचे अमले ने यहाँ के जूता, चश्मा और अन्य अस्थाई दुकानदारों पर 10-10 हजार का जुर्माना ठोंका और सामान जब्त करने धमकाया । आरोप है कि अमले के एक कर्मचारी ने उन्हें अलग बुलाकर पैसे की मांग की कारोबारियो ने 900 रुपये इकट्ठा करके दिया तब कही उनका सामान छोड़ा गया और अमला आगे बढ़ गया…

बृजनन्दन साहू, फुटपाथ कारोबारी
आकाश, फुटपाथ कारोबारी
00000
कृषण कुमार सोनी, फुटपाथ कारोबारी
रोशनी अग्रवाल, पूर्व पार्षद भाजपा
विनोद सोनी, सभापति नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *