
रतनपुर/ बिलासपुर/ रतनपुर के गजकिला में अवैध उत्खनन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित इस स्मारक में अवैध उत्खनन का आरोप चैतू बैसाखू पर नही बल्कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार और पीसीसी सदस्य नीरज जायसवाल पर लगा है, भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उत्खनन कार्य को रुकवा मजदूरों को थाने लाकर पूछताछ की, पर मामला नेता पर है यही वजह है कि कार्रवाई नही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता द्वारा एएसआई के तहत संरक्षित क्षेत्र गज किला परिसर की बाउंड्री वॉल के अंदर अवैध तरीके से खुदाई कराई जा रही थी। सूचना पर जब पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और
मजदूरों को कार्य बंद करने कहा तो वे नही माने, अफसरों की शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुँची और मजदूरों को हड़काकर पूछताछ की तब खुदाई बन्द हुई

, बताया जाता है कि इस बात का पता चलने पर कुछ ही देर में खुद कांग्रेस नेता थाने पहुच गए अब नेताओ के खिलाफ नेताओ के खिलाफ अपराध दर्ज करने की परंपरा है ही नही, ढाबा कांड में भी जनपद के नेता और सीईओ के खिलाफ डेढ़ लाख की अवैध उगाही की थाने से लेकर एसएसपी तक शिकायत हुई पर आज तक कुछ नही हुआ,

गौरतलब है कि ये ऐतिहासिक गज किला कलचुरी राजवंश के शासनकाल की धरोहर के रूप में जाना जाता है। चर्चा है कि इस ऐतिहासिक परिसर में खुदाई से सोना- चांदी, रत्न निकलते है, इसी के लालच में यहाँ पहले भी खुदाई की खबरे आती रही है।
