
बिलासपुर,,,, 2290 बंदियों की क्षमता वाले बिलासपुर सेंट्रल जेल में इस समय 3127 यानी 837 बंदी अधिक है! लंबे समय से छत्तीसगढ़ के जेलों में ओवरक्राउट की स्थिति बनी हुई है! इसको लेकर तरह – तरह के कानून है, दावे है, और शहर से लगे ग्राम बैमा मे तत्कालीन कांग्रेस शासनकाल से 50 एकड़ भूखंड पर नए जेल का पहाड़ा है! इसके नाम पर विगत 4_5 सालों से टेंडर टेंडर का खेल ही चल रहा है!
सेंट्रल जेल प्रशासन के आंकड़ों की माने तो जेल परिसर के महिला जेल में 176 और पुरुष जेल में 2451 बंदी बंद है! लगभग साढ़े 18 एकड़ में से 12 एकड़ में जेल का अंदरूनी हिस्सा है! जहां 45 बैरकों में 2451 और 4 महिला बैरकों में 176 महिला बंदी निवासरत है!

जेल की सुरक्षा व्यवस्था का ये हाल है…
बिलासपुर सेंट्रल जेल में स्टाफ का भयंकर टोटा है! ज्यादातर पद रिक्त है! 180 स्वीकृत पदों में से 66 पद रिक्त है, जो 114 पद है उनमें यहां अधीक्षक, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, और ला ऑफिसर और बाबू को छोड़ दे तो लगभग 90 95 सुरक्षा प्रहरी है, जो 3 शिफ्ट में ड्यूटी देते है, इससे जाहिर है कि 3127 बंदियों की सुरक्षा में हर शिफ्ट में महज 30 32 प्रहरी ही तैनात रहते है, जो जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है, ऐसे में यदि अंदर कोई अनहोनी हुई तो क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
खोमेश मंडावी, अधीक्षक सेंट्रल जेल बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



