
0 बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण पर हो चुके हाईकोर्ट का डायरेक्शन बता सरेंडर, अभी और तन रहा ऊपर

0 फिर उठा सवाल शिकायत और जनदर्शन में मामला आने पर ही क्यों जगते है अफसर
बिलासपुर,,, अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर नगर निगम के गीदड़ भपकी का मामला सामने आया है! जोन क्रमांक 4 की जोन कमिश्नर और नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी दल बल के साथ 2 काऊ केचर और 1 एक्सीवेटर लेकर वैशाली नगर के अवैध भवन निर्माता को नोटिस देने और निर्माण कार्य की बंद करने की चेतावनी देने गए थे!
पूरा मामला वैशाली नगर का है!
श्रीकांत वर्मा मार्ग रामा मैग्नेटो मॉल के पास शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया… जब नगर निगम जोन क्रमांक 5 की जोन कमिश्नर नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी दल बल के साथ 2 काऊ कैचर और एक्सीवेटर लेकर वैशाली नगर फेस 1 में 2 मंजिल की अनुमति पर तने 5 मंजिला भवन पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंचे… अमले को देखकर वहां भीड़ लग गई… निगम अफसरों ने किया तो कुछ नहीं… बस तुर्रम खा की तरह भवन निर्माणकर्ता को नोटिस थमा दीवार पर काम बंद करने का नोटिस चस्पा कर बैरंग लौट आए…
सवाल यह उठता है! कि निगम के जिम्मेदार अफसरों को निर्माण कार्य होने के बाद भी ये सब दिखाई क्यों देता है! 8 जोन है! 8 जोन कमिश्नर 8 भवन शाखा अधिकारी और इतना बड़ा अमला है! इसके बावजूद पूरे शहर में दर्जनों नहीं… सैकड़ों की संख्या में जगह जगह अवैध निर्माण हो रहे है! बीच गोल बाजार, का अवैध निर्माण इसकी बानगी है!
काम कौड़ी का नहीं, खर्चा मनमाना…
कार्रवाई तो दूर निगम के अफसर सीधे सीधे नोटिस जारी करने की हिम्मत तक नहीं करते… तभी तो निगम के जोन कमिश्नर और भवन शाखा अधिकारी को अवैध निर्माण कर्ता को नोटिस देने के लिए इतना बड़ा अमला और संसाधन लेकर नोटिस जारी करने जाना पड़ा… इससे भी गंभीर बात यह है! कि जोन कमिश्नर यह तक बता नहीं पा रही है! कि भवन निर्माता का नाम क्या है! किसको नोटिस जारी किया गया है! और कितने मंजिल का परमिशन है! और उसने कितने मंजिल बना लिया है!
अब तक 4…

ये हाल तब है! जब पिछले लगभग सवा साल में इस भवन निर्माण कर्ता को अभी तक 4 नोटिस जारी किया जा चुका है! इसके बावजूद निगम ने जो हिम्मत दिखाई… वो तारीफे काबिल है!
बाइट,,, सागर राज जोन कमिश्नर जोन क्रमांक 4 व्यापार विहार
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 16, 2026टारगेट सेवन थाउजेन्ट, इस बार 7 हजार पौधे लगवायेगा नगर निगम प्रशासन, स्थल तय पौधे हाजिर…
UncategorizedJuly 15, 2026शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने फिर कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार, कहा इतना बोक बाय क्यो, टीडीएस कटौती और कमीशन का पूरा ब्यौरा दें सरकार…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के सेंट्रल जेल में इतनी फिसलन फिर फिसलकर बंदी की मौत, 15 दिन में बता रहे दूसरा हादसा परिजन- पब्लिक सब हतप्रभ…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…

