ब्रेकिंग

बिन बस्ती नव उद्घाटित कमिश्नर कार्यालय के पीछे 100 करोड़ की रोड को लेकर उठे सवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय राज्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विधायक को घेरा…

Spread the love

00 लगाए एक व्यक्ति को लाभ पहुचाने स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ की चपत का आरोप…
00  पूछा वो कौन सी ताकत किसके इशारे पर और किसे लाभ पहुचाने खेले जा रहे ऐसे दांव…

बिलासपुर,,,,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पर कोनी के नव उद्घाटित कमिश्नर ऑफ़िस के बगल से नदी किनारे बिना आवश्यकता एक व्यक्ति को लाभ पहुचाने जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च बनवाये जा रहे 80 फ़ीट रोड को लेकर सवाल उठाए, वे मौके पर ही मीडिया से प्रेसवार्ता कर चर्चा कर रहे थे!


जिलाध्यक्ष ने स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ रुपए को बिना किसी डीपीआर के खर्च कर बनाये जा रहे रोड का विरोध करते हुए कहा शहर के आउटर में  जहां कोई बस्ती नहीं है! ठीक बगल में कोनी-रतनपुर मुख्यमार्ग है! ये सड़क आगे सेंदरी के एक  निजी जमीन पर खत्म हो रही है! जो एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है!
 

उन्होंने कहा कि क्या एक निजी व्यक्ति को लाभ पहुचाने स्मार्ट सिटी के पैसों से शहर के बहार रोड बनाना उचित है! वो भी तब जब सड़क की सड़कें चंद्रमा की सतह की तरह बदहाल और जर्जर पड़ी है!
जिलाध्यक्ष ने इसको लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाया कि 100 करोड़ की ये सड़क बिना डीपीआर के कैसे बन रहा है! इसका डीपीआर कहा है!
स्मार्ट सिटी फण्ड का उपयोग ग़ैर-स्मार्ट सिटी क्षेत्र में करना नियमों के अनुरूप है?
क्या अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति शासन से छुपाई है?
सडके निजी जमीन पर आकर क्यों रुक जाती है-किसे लाभ पहुचाने खेल खेला गया?
क्या प्रोजेक्ट पर कोई जन-सुनवाई हुई?यदि नहीं, तो क्यों?
अरपा नदी के किनारे सड़क निर्माण के पीछे किसका दबाव था?

विरोध में धरना प्रदर्शन:कल शनिवार १ बजे मोपका में किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *