ब्रेकिंग

एसीबी के जाल में फिर फंसे नायब तहसीलदार और पटवारी, धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में ऊपर रिपोर्ट न भेजने भयादोहन कर शाखा प्रबंधक से मांग रहे थे 35 हजार, दोनो गिरफ्तार

Spread the love

0 मामला पड़ोसी जिले जांजगीर-चाम्पा पामगढ़ के चोरभट्ठी का


0 तो क्या पूरे खरीदी के दौरान,,, संकट को अवसर बना रखे थे अफसर

बिलासपुर/जांजगीर / निरीक्षण के बाद धान खरीदी में लापरवाही के मामले में ऊपर रिपोर्ट न भेजने का हवाला दे धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी
से रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने
अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और चोरभट्टी पटवारी आयुष कुमार ध्रुव को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
इस बार की धान खरीदी शुरुआत से अंत तक फजीहत भरा रहा, अन्नदाताओं को 4 और 5 फरवरी तक धान बेचने के लिए सरकार ने दो दिन की और मोहलत दी… तो जाते जाते भी फजीहत हो गई।
ताजा मामला जांजगीर जिलान्तर्गत पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चरभट्टी के धान उपार्जन केंद्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक ने एसीबी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा निरीक्षण के बाद धान खरीदी में लापरवाही का हवाला देकर पंचनामा बनाया गया और ऊपर रिपोर्ट भेजने से रोकने के बदले 30 से 40 हजार रुपए की मांग की गई। शिकायत के मुताबिक, अतिरिक्त तहसीलदार ने पटवारी आयुष ध्रुव को अलग से बातचीत के लिए आगे किया, मांडवाली के बाद 35 हजार में सौदा तय हो गया,
शिकायत की तस्दीक करने के बाद तय योजना के तहत एसीबी ने बुधवार 4 फरवरी बुधवार को ट्रेप के लिए जाल बिछाया जैसे ही शिकायतकर्ता द्वारा लाई गई 35 हजार रुपए की रिश्वत अतिरिक्त तहसीलदार के इशारे पर पटवारी को दी गई घात लगाए पूरे घटनाक्रम पर नजर गड़ाए टीम ने अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और चोरभट्टी पटवारी आयुष कुमार ध्रुव को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के मुताबिक रिश्वत की पूरी रकम पटवारी आयुष ध्रुव के कब्जे से बरामद की गई है, पूरा मामला निरीक्षण की आढ में भयादोहन कर उगाही का है। एसीबी ने आरोपी नायब तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *