
बिलासपुर । यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर देश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बिलासपुर के जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स और सवर्ण जाति के लोगों में आक्रोश है। इसी के विरोध में छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में भी शनिवार 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली का आयोजन किया गया है, जहा कलेक्टर को इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस नए नियम के विरोध में दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और सीतापुर में छात्रों और युवाओं का
विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन इतना उग्र है कि यूपी के दो अफसर अपने पद से इस्तीफा तक दे चुके है।
सोशल मीडिया में सरकार की जमकर आलोचना की जा रही, सरकार पर जाति वाद को बढ़ावा देने आरोप लग रहे है।
लोगो का कहना है कि सवर्ण छात्र ‘स्वाभाविक अपराधी’ बना दिए गए हैं। जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स का कहना है कि नए नियम कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपसों में उनके खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे कॉलेजों में अराजकता पैदा होगी।
शनिवार को दोपहर 1 बजे बिलासपुर नेहरू चौक पर सवर्ण समाज और विभिन्न संगठनों का जमावड़ा होगा इसके बाद कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
–
