
0 थानेदार को काल कर किया जवाब तलब जताई नाराजगी
0 कहा क्यो नही लिया पीड़ित पक्ष का बयान,
बिलासपुर / ग्राम चोरभट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की हत्या के बादपरिजनों को मिल रही धमकियों से आक्रोशित सर्वयादव समाज और ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में नारेबाजी कर एसएसपी को ज्ञापन सौंप शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने और हत्या आरोपियों को फाँसी देने की मांग की।
डेढ़ -पौने दो माह पूर्व गत 10 दिसंबर 2025 को गांव के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने आरोपी गौतमचंद साहू,
गुलाबचंद साहू और अजय ध्रुव को गिरफ्तार किया था। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के पिता हरिश्चंद्र साहू उन्हें आये दिन धमकी दे रहा कि जेल से छूटने के बाद पूरे परिवार को खत्म कर देंगे,
ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का कहना है कि इन आरोपियों मे अजय ध्रुव एक और हत्या का आरोपी है जो हाल ही में जमानत पर रिहा होकर गाँव आया था। जिस जमीन के विवाद में ये हत्याकांड हुआ वह मनबोध यादव की नीजी भूमि थी, आरोपी जबरन ही उस फसल लगे जमीन में रास्ते की मांग कर रहे थे, रास्ता न देने पर आरोपियों ने मनबोध को जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी सूचना भी स्व. मनबोध थाने में दी, गाँव में इसके लिए बैठक भी हुआ था।
मनबोध यादव अपने परिवार का एकमात्र जिम्मेदार और कमाऊ अब उसके बेटियों का विवाह और परिवार के पालन पोषण की समस्या है। ग्रामीणों ने एसएसपी से हत्याकांड के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर
कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है ताकि फिर कोई हँसते खेलते परिवार की खुशिया न उजड़े ।
समाज और ग्रामीणों ने शिकायत की कि सकरी पुलिस ने उनका बयान दर्ज नही किया, और भी आरोपी है जो खुलेआम गाँव मे घूम रहे पीड़ित परिवार को धमका रहे आरोपियों के पिता के खिलाफ नामजद शिकायत भी क़ि पर पता नही क्यो आरोपियों के खिलाफ कडरवाई नही की गई। एसएसपी रजनेश सिंह ने थानेदार को काल कर नाराजगी भी जताई जिसकी जमकर चर्चा है। एसएसपी ने सीएसपी को जांच के आदेश डिये है।
