ब्रेकिंग

कांग्रेस का फ्लेक्स वार, राष्ट्रीय पर्व के फ्लेक्स में भाजपा नेताओ की फोटो, कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की तस्वीरे गायब भड़के कांग्रेसी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

0 लगाया भेदभाव और पक्षपात का आरोप
0आग्रह कर दी चेतावनी, ताकि फिर न हो पुनरावृत्ति

बिलासपुर/ सरकार की योजनाएं तो फ्लेक्स के भरोसे चल ही रही है, अब प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भी फ्लेक्स वार में कूद गई । मामला राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन के फ्लेक्स पर सिर्फ भाजपा नेताओं की तस्वीरें लगाने और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के अपमान और प्रोटोकॉल के उल्लंघन का है, जिसको लेकर जिला- शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप इस तरह की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने आग्रह समेत मांग की है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पूरे शहर में लगाए गए फ्लेक्स में केवल भाजपा विधायकों की तस्वीरें लगाई गईं, जबकि बिलासपुर जिले में कुल छह विधायक हैं, जिनमें से दो कांग्रेस से निर्वाचित हैं। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व किसी एक दल का कार्यक्रम नहीं बल्कि पूरे देश वासियों का पर्व है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों से भेदभाव क्यो,,,
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चाहे वे सत्ता पक्ष के हो या विपक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों को समान सम्मान मिलना चाहिए। शासकीय कार्यक्रम में उनकी पार्टी के कोटा और मस्तूरी विधायक का भी फोटो लगना चाहिए। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने इसी प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करते भविष्य होने वाले शासकीय और राष्ट्रीय कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को समान स्थान और सम्मान देने मांग की है।

रविंद्र सिंह कांग्रेस नेता, पूर्व योग आयोग सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *