ब्रेकिंग

गाड़ी पेलाई और ऊपर से दबंगई जमकर हुई ठुकाई, मामला पुराने बस स्टैंड करबला रोड का, बेक करते फिर दुकान में जा घुसी कार, टूटा शीशा कारोबारी घायल

Spread the love

बिलासपुर: पिछले कुछ दिनों से दुकान में कार घुसने की घटनाएं हो रही। बुधवार रात फिर न्यायधानी के पुराने बस स्टैंड के पास करबला रोड में तब भागमभाग मच गई जब बेक करते समय कार अनियंत्रित होकर मां अम्बे रेडीमेड दुकान का शीशा तोड़ दुकान के अंदर घुस गई। इस हादसे में दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नौबत मारपीट तक पहुच गया खूब लात घुसे चले। सूचना पर पहुची पुलिस लाठी भांज आरोपी चालक को थाने ले गई जो नाबालिग बताया जा रहा।


हादसा बुधवार रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घायल व्यवसायी को रक्त रंजित अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद हुज्जतबाजी में बदल गया और फिर मारपीट की स्थिति बन गई।

इस हादसे और हुज्जतबाजी से स्थानीय व्यापारियों में रोष है । कारोबारियो ने बस स्टैंड क्षेत्र की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

बीच शहर में दबंगई

बिगड़ैल लड़को का हौसला किस कदर बुलंद है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके की फोटो विडियो बना रहे मीडिया कर्मी से भी बदसलूकी करने से नही डर रहे, पुलिस ने जब लाठियां भांजी तब उनके होश ठिकाने आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *