ब्रेकिंग

कथावाचक जया किशोरी का मायरो कथा एवं भजन का शहर में 3 दिवसीय आयोजन 9 से, श्री प्रेम सेवा परिवार ने मीडिया को कार्यक्रम की जानकारी

Spread the love

0 मिनोचा कॉलोनी गार्डन में 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जा रहा भव्य पांडाल

0 दोपहर 3 बजे से होगा कथा का आयोजन

बिलासपुर उसलापुर मिनोचा कालोनी में 9 से 11 जनवरी तक 3 दिवसीय मायरो कथा एवं भजन का आयोजन किया गया है, जिसमे कथावाचक जया किशोरी भक्तों को आशीर्वचन देंगी। आयोजन समिति ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

प्रेम सेवा समिति परिवार के सदस्य राजेश अग्रवाल, चक्कू, सुनील सुल्तानिया, विमल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बसंत अग्रवाल,बजरंग, बजरंग अग्रवाल,शुभम अग्रवाल, , बंटी सोथालिया ने बताया कि
मायरा भजन एवं कथा कार्यक्रम के लिए मिनोचा कालोनी में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है। श्री प्रेम सेवा परिवार के द्वारा नानी बाई का मायरा कार्यक्रम में आध्यात्मिक कथा वाचक जया किशोरी बिलासपुर शहर वासियों को तीन दिन कथा वाचन से मंत्र मुग्ध करेंगी।


आयोजको ने बताया कि आयोजन में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम का सहयोग मिल रहा है। विमल अग्रवाल ने बताया कि नरसिंह मेहता की बेटी नानी बाई ने अपनी पूरी संपत्ति भगवान श्री कृष्ण को दे दी थी नानी बाई की बेटी सुलोचना का विवाह के विवाह के समय भात का निमंत्रण मायका पक्ष से हुआ । उस समय उनके पास सिर्फ हाथों में मंजीरा था । तब भगवान श्री कृष्णा खुद भात भरने के लिए आए और आठ पहर जूनागढ़ में सभी को सब कुछ देने की घोषणा की थी। इसी कहानी को कथा के माध्यम से जया किशोरी जी अपने शब्दों में वर्णन करती हैं और नानी बाई का मायरा के कथा का प्रचार प्रसार पूरे विश्व में जया किशोरी के द्वारा किया जा रहा है । जया किशोरी मायरो को अपने कथा एवं भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रवण पान करा रही हैं। बिलासपुर में यह पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। भजन और कथा का आयोजन दोपहर 3 बजे से होगा मिनोचा कॉलोनी गार्डन के पास आयोजित कथा स्थल पहुंचने के लिए आयोजन समिति के द्वारा निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है । कथा स्थल पर चार द्वार बनाए गए हैं। और गेट नंबर 4 अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए होगा। इसमें किसी के लिए पास सिस्टम नहीं है। सभी श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था की गई है।
श्री प्रेम सेवा परिवार के कार्यकर्ता पार्किंग और
बैठक व्यवस्था बनाएंगे। जया किशोरी के मायरो कथा एवं भजन का सीधा प्रसारण भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *