ब्रेकिंग

शांत छत्तीसगढ़ के कानून व्यवस्था का ये हाल, राजधानी रायपुर में राज्य स्थापना दिवस के दिन फिर 24 घण्टे में मर्डर

Spread the love

0 पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
0 दो को सरेराह तो बुजुर्ग को घर घुसकर मार डाला

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बाद अब दिवाली के ठीक दूसरे दिन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन राजधानी रायपुर से पिछले 24 घंटे के अंदर 3 लोगों के हत्या की खबर है। नशे में धुत बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। वहीं JCB ड्राइवर को बदमाशो ने मारकर सड़क किनारे फेंक दिया है। जबकि तीसरी वारदात में घर घुसकर एक बुजर्ग की हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात रायपुर के देवारपारा निवासी कृष वर्मा अपने मोहल्ले में अपने घर के पास ही घूम रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर नशे में धुत युवको ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल कृष के सीने व शरीर पर जख्म के निशान हैं। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी। घायल कृष वर्मा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि तेलीबांधा पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दूसरी वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंती विहार के पास की है जहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पत्नी पर भी पर हमला किया गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रत्नेश बैनर्जी (70) है। वह अपनी पत्नी माया बनर्जी (70) के साथ रहते थे। वहीं बेटा कोलकाता में रहता है। वहां बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। पुलिस ने इस मामले में 3 किरायेदारों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।


वही तीसरी वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना के लेबर क्वार्टर के पास 30 अक्टूबर को तड़के एक JCB ड्राइवर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक कर आरोपी भाग गए है। मृतक के गले और सिर चोट बताई जा रही। मृतक का नाम सुंदर साहू है जो एक कंस्ट्रक्शन फर्म में जेसीबी चलाने का काम करता था। मामले में खम्हारडीह पुलिस जांच कर रही है।
: गौरतलब है कि 20 दिन पहले दशहरे के दिन न्यायधनी में भी 24 घण्टे के अंदर सीपत मस्तूरी और तखतपुर में हत्या की 3 वारदात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *