

0 पुलिस वास्तविक स्वामी का पता लगाने के प्रयास का कर रही दावा

0 सफेद रंग के 3 बोरियो से निकले 20 और 10 रुपये के नोटों की गड्डियां
बिलासपुर/ रायपुर/ छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के अशोका मिलेनियम प्लाजा के हंस ट्रेवल्स से पुलिस ने 16 लाख रुपये संदिग्ध नकदी बरामद की है।

बुधवार 6 मई को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को हंस ट्रेवल्स से कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे संदिग्ध पार्सल की सूचना मिली, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी हंस ट्रेवल्स के दफ्तर की तलाशी में तीन सफेद रंग के बोरों में रखे 20 रुपये के नोटों की 400 गड्डी एवं 10 रुपये के नोटों की 800 गड्डी समेत 16,00,000/- रुपये मूल्य के संदिग्ध नोट मिले।
सवाल यह उठ रहा कि ये सब कब से चल रहा, इसकी जड़ कहां है, इसके पहले किस किस स्टेट में नकदी की खेप भेजी जा चुकी है। संदिग्ध नगदी के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही की है। आयकर विभाग को अवगत करा बरामद राशि के वास्तविक स्वामी का पता लगाया जा रहा है।



