ब्रेकिंग

दिवाली की रात कतियापारा में जुआरियों का दंगल, अंदर बाहर से मना करनेबपर एक दूसरे को हैप्पी स्ट्रीट तक दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, 1 घायल अस्पताल पहुँचा

Spread the love

0 जुआरियों और नशेड़ियों के आतंक से मोहल्लेवासी दहशत में
0 रोज सज रही महफ़िल और रोज हो फब दंगल

बिलासपुर।दिवाली की रात जूना बिलासपुर कतियापारा में जुआ खेलने से मना करने पर जमकर मारपीट हुई। युवकों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस वारदात में घायल प्रशांत नामक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद देर रात तक सिटी कोतवाली मे भीड़ लगी रही।
पुलिस ने केस दर्ज किया है!
मामला गुरुवार रात कतियापारा संतोषी मंदिर के पास सामुदायिक भवन के पास का है। यहां सामुदायिक भवन के पीछे जुआ फड़ चल रहा था गाली गलौच होने पर आसपास के लोगो ने जुआरियों को वहाँ जुआ खेलने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। लोगो ने कटियापारा से लेकर शनिचरी रपट से लगे हैप्पी स्ट्रीट तक एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर पिट डाला। मोहल्ले में आये दिन हो रहे गुंडागर्दी से मोहल्ले के रहवासी हलाकान है। बताया जा रहा कि इनमें से कुछ रंगदार है इसलिए इनके खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराते, क्योंकि छूटने के बाद ये आरोपी फिर से गुंडा गर्दी पर उतर जाते है! इनके खिलाफ कोतवाली में कई और मामले दर्ज है! कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *