
बिलासपुर / न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से वायरल वीडियो ने शहर के कानून-व्यवस्था और महिला सम्बन्धी अपराधों पर नियंत्रण और गम्भीरता के दावो की सच्चाई को उजागर कर दिया है, पूरी ताकत नशा और नशे की अवैध कमाई का है,,, कानून को खुली चुनौती देने वाला ये वायरल वीडियो भूकंप वेधशाला के पीछे अटल आवास का बताया जा रहा जिसमे कडिब आधा दर्जन शोहदे गाली गलौच तोड़फोड़ – उठा पटक ही नही बल्कि घेरकर एक महिला और एक व्यक्ति पर दनादन लाठी बरसा उन्हें लातघूसों से भी पीटते दिखाई दे रहे, इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत है, पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करना बता रही है।


जबकि वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन लोग उत्पात मचा तोड़फोड़ व मारपीट करते नजर आ रहे है।
बताया जा रहा कि देर रात ये लड़के गाली गलौच और दबंगई व तोड़फोड़ करते बस्ती में निकले, हो हल्ला व गाली गलौच सुनकर बाहर निकले महिला और पुरुष ने उन्हें गाली गलौच करने से मना किया तो शोहदों ने इट पत्थर फेकना, चिल्लाना और लकड़ी उठाकर उनपर दनादन लकड़ी बरसा दिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने और पीड़ित पक्ष की शिकायत व वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों के तलाश के दावे कर रही है ।
भूकम वेद्यशाला का ये एरिया बेहद संवेदनशील है और यहां आए दिन लूटपाट मारपीट की वारदात की शिकायतें भी आती रही है।

सरकंडा थाने के पीछे अटल आवास भूकम्प वेधशाला एरिया
इस वारदात के बाद इलाके शांति व्यवस्था बनाने सतत पेट्रोलिंग का दावा भी किया जा रहा है।
इस इलाके में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक नशे के सौदागर सक्रिय है, नशे के अवैध कारोबार के चलते यहाँ लगातार वारदात हो रही है, यहां अटल आवास में वैसे तो शहर के अन्य इलाकों के रहवासियों को विस्थापन नियम के तहत आवास आबंटित किया गया है जिनमे से ज्यादातर गोड़पारा के लोग है, कभी लोगो की गाड़ियां जलाई जा रही तो कभी लूटपाट मारपीट की जा रही,,, लोग पुलिस के पास जाना तक पसंद नही करते कहते है कई बार शिकायत कर चुके कुछ होता ही नही।
गब्बर से भी ज्यादा खौफ
यहाँ निवासरत लोगो का कहना है कि उनकी और बच्चों की रोजी- रोटी शहर से ही है, जब तक वे और बच्चे घर नही पहुँच जाते तब तक चिंता लगी रहती है।
25 लाख में सुपारी, और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती
राजधानी रायपुर की तर्ज पर बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के दावे हो रहे, पर हालिया दो घटनाक्रमों ने न्यायधानी के आमजनमानस को झकझोरकर रख दिया है। 25 लाख रुपये में जान से मारने की सुपारी दी जा रही है, 7 साल की सजा सुनकर अदालत की दहलीज से निकले आदतन बदमाश जलवा जलाल दिखाते हुए दावा कर रहा कि टेंशन लेने का नही 4 माह में लौट आएंगे… सबने देखा ही है…
थानेदार करते है मेहमानवाजी…
पिछले दिनों यही आदतन बदमाश शहर के एक थाने के थानेदार के चेम्बर में बैठकर अपना जलवा दिखा रहा था,,, जबकि अफसर लगातार सन्देश देते है कि आमजनमानस पुलिस को अपना मित्र समझे और बदमाशो में पुलिस का खौफ हो लेकिन सब उल्टा – पुलटा है…
और कोटा थाने का ये हाल,
कोटा के पीड़ितों ने फिर पुलिस पर लगाया मारपीट और भयादोहन कर उगाही का आरोप
और इधर कोटा क्षेत्र के एक वायरल वीडियो से फिर तहलका मचा गया है, थाने के एएसआई और एक सिपाही पर उनके हिंदुत्व पर सवाल उठा मारपीट करने और झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने का डर दिखाकर रकम की डिमांड करने का आरोप है। पीड़ित युवाओं ने जारी वीडियो में एसएसपी रजनेश सिंह से आग्रह करते हुए मांग की कि वे आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवा मामले की निष्पक्ष जांच करा उन्हें न्याय प्रदान करें…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में परेशान युवक ने दिखाई ऐसी गांधीगिरी, मैडम का जवाब सुनते ही युवक ने पूरा 500 ग्राम बादाम का पैकेट उनकी टेबल पर छरछर से पलटते हुए तंज कसा कि इसे खाने से उनकी याददाश्त तेज हो जाए…और शायद उन्हें याद आ जाए कि उनकी फाइल रखी कहां है…
UncategorizedApril 18, 2026सकरी के चर्चित जेवर चोरी कांड में पक्ष- विपक्ष के प्रेस वार्ता, ग़म्भीर आरोपो और फजीहत के बाद आखिरकार सकरी पुलिस ने आवेदक के पुत्र समेत 4 आरोपियो के खिलाफ किया मामला दर्ज…
UncategorizedApril 18, 2026मुन्नी से भी बदनाम चिल्फी बैरियर में फिर हंगामा, चालक के आत्मदाह की कोशिश से मचा बवाल…
UncategorizedApril 17, 2026एसीसीयू और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने फिर पकड़ी तस्करी, ढाई क्विंटल गांजे की खेप और चारपहिया वाहन समेत आरोपी गिरफ्तार

