ब्रेकिंग

मेरिएट में कांग्रेस नेताओं के बीच फिर जूतम पैजार गाली गलौच तू-तू , मैं- मैं, जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक भिड़ गए बड़े नेताओं के सामने, मामला छपास रोग का

Spread the love

बिलासपुर। सेंट्रल से लेकर स्टेट और निकायों से लेकर पंचायत चुनावो में मिली करारी हार के बाद भी कांग्रेस में जूतम पैजार और तू-तू, मैं- मैं का दौर जारी है।
बुधवार को होटल मेरिएट में जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक की बड़े नेताओं की मौजूदगी में जमकर गाली गलौज और धमकी- चमकी चली। सीनियर नेताओ नेबकिसी तरह दोनो को शांत कराया। मामला कांग्रेस नेताओ के छपास रोग का है।
बताया जा रहा कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और जरिता लेफ्टलांग बिलासपुर के होटल मेरिएट में संविधान सभा के प्रदर्शन के तैयारी की समीक्षा करने पहुँचे थे। स्वागत के बाद स्थानीय नेता बैठे तभी संविधान सभा के आयोजन के फिर से टलने की खबर आ गई। इसके बाद सब आपस मे बातचीत कर रहे थे, तभी जिलाध्यक्ष ने महिला प्रदेश प्रभारी के कान में फुसफुसाया, जिसे पूर्व विधायक ने सुन लिया और तपाक से कहा कि हमने तो मैडम की फोटो नही देखी कहां छपवाया, केवल कांग्रेस भवन और शहर अध्यक्ष की फोटो दिखी है, इतने में जिलाध्यक्ष का गुस्सा भड़क गया दोनो ने एक दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगया फिर क्या बड़े नेताओं के बीच धराझुमटी और तू-तू , मैं-मैं होने लगी मामला गाली गलौच तक पहुच गया जिसे किसी तरह वहाँ मौजूद नेताओ ने शांत कराया। कहा गया कि।मेरे मामले में दुबारा दखल डिये तो ठीक नही होगा, इसके बाद डाने तू चुप तू चुप चिल्लाने लगे।


कांग्रेस में इस तरह के झगड़े लगातार सामने आ रहे है, ऐसे में सवाल यह उठ रहा कि जब नेता लड़ रहे तो कार्यकर्ताओ का क्या होगा। पार्टी में एकता कें खोखले दावे से क्या कांग्रेस का भला होगा, क्या अब कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन करेगी जिसकी मांग लगातार उठ रही है, ये बड़ा सवाल है।


पार्टी के बाद गुटीय टकराव भी*


पार्टी संगठन में क्या हालात है ये किसी से छिपा नही, चर्चा इस बात की हो रही कि दोनों नेता तो महाराज गुट के है। क्या अब गुट में भी झगड़ा और असन्तोष घुस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *