ब्रेकिंग

सरकारी दफ्तरों और साहबो के बंगलो में झालर की जगमग, जिस छत्तीसगढ़ महतारी की 24 वी वर्षगाठ मनाई जा रही उसी की दुर्दशा

Spread the love

0 तत्कालीन गृह मंत्री श्री साहू ने किया था कलेक्ट्रेट परिसर में किया था प्रतिमा का अनावरण


0 पसरी गंदगी और कब्जा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नहीं गया किसी का ध्यान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर सरकारी कार्यालयों से लेकर साहबो के बंगलो में झालर की सजावट कर चकाचक रोशनी की गई। पर जिस छत्तीसगढ़ महतारी की वर्षगांठ मनाई जा रही उन्ही की प्रतिमा आज के दिन भी उपेक्षित रही।

इन तस्वीरों में आप खुद देख लीजिए। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के पास गंदगी और बदबू का अंबार लगा है। इतना ही नही यहां आराम के क्लियर बिस्तर और मच्छरदानी लगी दीवार का उपयोग कपड़े सुखाने किया जा रहा है। जाहिर है किसी का कब्जा है।
एक नम्वबर को पूरे छत्तीसगढ़ मे राज्य स्थापना दिवस मनाया गया प्रदेश भर में दीप प्रज्ज्वलन समेत कई कार्यक्रम हुए और होने वाले है।

लेकिन यहाँ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की सफाई और रँगाई तक नही कराई गई पता नही क्यो किसी अधिकारी और किसी भी पार्टी के नेताओं का इस ओर ध्यान ही नहीं गया । किसी भी सरकारी आयोजन में राजगीत गाकर छत्तीसगढ़ महतारी को सम्मान दिया जाता है।


छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के बगल में एसपी ऑफिस उसके बाद कलेक्ट्रेट और सामने टाऊन हाल है जो रंगबिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक नेताओ अफसरों और सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है।इसके बाद भी किसी का इस तरफ ध्यान नहीं जाना समझ से परे है।

सुरक्षा का हो इंतेजाम

कलेक्टर एसपी कार्यालय के बगल के इस परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर गत 5 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से इसका अनावरण तो करा दिया गया। पर इस परिसर की सफाई व सुरक्षा के कोइ इंतेजाम नही है। नतीजतन इस परिसर में गन्दगी और किसी का कब्जा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *