ब्रेकिंग

तिफरा के इंडस्ट्रियल एरिया के गोदाम में लगी आग, पुट्टी निर्माण की अनुमति कहा से आया पेंट, पेंट के कारण भड़की तेजी से आग, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल…

Spread the love

बिलासपुर,,,, सोमवार को इंडस्ट्रियल एरिया तिफरा के पेंट गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई…
आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन अंदर रखे ज्वलंतशील सामग्री के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया. गोदाम से लपटे और धुएं का गुबार उठने लगा… सूचना पर SDRF पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची,

दमकल की गाड़ियों से पानी की बौछार कर आग नियंत्रित करने का प्रयास किया गया… पर अंदर रखे पेंट के डिब्बों के फटने और पेंट के फैलने से आग और भड़कने लगी,

जानकारी के मुताबिक संबंधित इंडस्ट्रीज को पुट्टी निर्माण की अनुमति दी गई थी!वहां पेंट का भंडारण और गोदाम कैसे चल रहा था! यह समझ से परे है! आगजनी की वजह फिलहाल शॉट सर्किट बताई जा रही है! पर पूरे मामले में नियमों की अनदेखी चर्चा में रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *