ब्रेकिंग

शहर में 1 दिन में 2 मर्डर, से शहरवासी हतप्रभ,सिरगिट्टी में पत्थर से कुचलकर युवक की तो सिविल लाइन इलाके में धारदार चापड़ से 64 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी पर चारित्रिक सन्देह में हमला कर ले ली जान…

Spread the love

बिलासपुर। मंगलवार को शहर में दो हत्याओं की खबर से सनसनी मचा गई। सिरगिट्टी क्षेत्र में पीने- पिलाने के दौरान हुए विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। तो सिविल लाइन इलाके में 64 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी पर चरित्र सन्देह के चलते चापड़ से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहला मामला सोमवार का है । सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक मंगला दीनदयाल कॉलोनी के संगम नगर में रहने वाले 64 वर्षीय बंचू राम सोनवानी पिता पूनऊ राम सोनवानी अपनी पत्नी 60 वर्षीया पत्नी सुमित्रा सोनवानी के अन्य लोगों से बातचीत करने को लेकर आपत्ति जताता था और उस संदेह करता था। दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच दोनो के बीच इसी बात को लेकर हुए विवाद में बंचू राम ने घर में रखे धारदार चापड़ से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वही परिजनों ने आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक न होने का हवाला दिया है। पुलिस ने परिजनों से उनके इस दावे से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा है।

दूसरी वारदात सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 46 नयापारा गणेश नगर के गली की है, सुबह मोहल्लेवासियों ने गली में पड़ी रक्तरंजित लाश की सूचना थाने में दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक की पहचान नयापारा गणेशनगर के 26 वर्षीय इरफान खान उर्फ बघीरा पिता शेख खलील खान, के रूप में करने के बाद पतासाजी की तो

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतक का परिचय मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों से था। घटना से पहले मृतक और दोनों भाई को एक साथ बैठकर नशा करते देखा गया, सम्भवतःइसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज विवाद हुआ था, सन्देह है कि विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने मिलकर इरफान पर हमला किया और भारी पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले के एक संदेही नईम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं उसके भाई की तलाश की जा रही है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया जा रहा, मृतक के परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उसके संपर्कों और घटना से पहले के गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। कही इस वारदात के पीछे
कोई पुरानी रंजिश है या कोई और कारण हो सकता है इस बात की तस्दीक की जा रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *