
00 शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने की जा रही कसरत
00 किया पूरी तैयारी का दावा, कहा बारिश के बाद दिखेगा काम

बिलासपुर,,, शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने जिला और निगम प्रशासन ने नई सड़को और फ्लाई ओवर का प्रस्ताव शासन को भेजा!
इसमें से पीडब्ल्यूडी द्वारा भेजे गए राजीव गांधी, इंदिरा सेतु के ऊपर तक फ्लाइओवर निर्माण को मंजूरी भी मिल गई है! ये फ्लाईओवर सरकंडा मोपका और कोनी तरफ डायवर्ट होगा!
इसके अलावा अरपा तट के नवनिर्मित सड़क के दूसरे फेज की स्वीकृति भी मिल गई है! इसके आगे के दोनों तरफ प्रस्तावित सड़को के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है! इसके अलावा शहर के नए जुड़े इलाके सरकंडा के अशोक नगर- बिरकोना रोड और नए क्षेत्र मंगला के सड़क विस्तार को भी मंजूरी मिल गई है! निगम और पीडब्ल्यूडी ने टेंडर और अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है! बारिश के बाद युद्ध स्तर पर इन सड़कों के विस्तार का कार्य शुरू कराया जाएगा!
निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सिटी बस योजना समेत और कई विकास कार्यो पर फोकस किया जा रहा! शहर का विस्तार हुआ नई कालोनियां अजीस्तित्व में आई आबादी भी बढ़ी लेकिन सड़के नही बढ़ी यही वजह है कि सड़कों के विस्तार चौड़ीकरण, नवीनीकरण और नई सड़को पर पूरा फोकस किया जा रहा ताकि शहरवासियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त और अच्छी सड़के मिल सके!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 18, 2026नशे के खिलाफ SECL सैल का ‘फुल टॉस’ वार, CMD श्री दुहन से लेकर अफसर-कर्मचारी बोले, नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो; शपथ लेकर बनाया नशामुक्त भारत का संकल्प, अब नशे को मुख्यालय से दिखाया बाहर का रास्ता…
UncategorizedAugust 18, 2026स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर अमर समर्थकों के अपमान के मुद्दे ने पकड़ा तूल, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी ने C.M और D.M को पत्र भेज कि दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग…
UncategorizedAugust 11, 2026तिरंगा यात्रा में देशभक्ति या हाजिरी का खेला…? N.S.S ने गिनती का फरमान सुनाया तो NSUI ने कुलपति से पूछ लिया साहब, आदेश किसका, यात्रा किसकी और बच्चे क्यों जाएं?’ विधायक जी के आदेश वाली ‘धीमी आवाज’ ने बढ़ाई विश्वविद्यालय की सियासी गर्मी…
UncategorizedAugust 9, 2026श्री शिशु भवन की टीम ने रचा कमाल, जन्म से बंद थीं सांसों की दोनों राहें फिर भी नहीं हारी नन्ही जान! एक सप्ताह वेंटिलेटर, जटिल सर्जरी और 30 दिन की जंग के बाद स्वस्थ होकर मां-बाप की गोद में लौटा नन्हा फरिश्ता…



