
बिलासपुर / बीच गोलबाजार में हुए अवैध निर्माण ऑन निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर राजधानी तक बवाल मच गया है। नगरीय प्रशासन मंत्रालय के अफसरो ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निगम के अफसरो से इसको लेकर जवाब- तलब कर नाराजगी जताते हुए मामले से जुड़े समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने निर्देश दिये है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद निगम के जिम्मेदारों की जमकर खिंचाई हो रही कि फिर वे देख और कर क्या रहे है, राजधनी तक मामला पहुचने के बाद खलबली मच गई है, राजधानी के नगरीय प्रशासन विभाग के अफसर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निगम के अफसरो से जवाब- तलब किया कि बीच गोलबाजार में आखिर बिना अनुमति के ये भवन कैसे खड़े हो गया, आप लोग क्या देख रहे है, अभी तक भवन निर्माता संजय दुबे पिता भागवत प्रसाद दुबे के खिलाफ कार्रवाई क्या की गई है।
भवन शाखा अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि इस काम्प्लेक्स में आगजनी की घटना हुई थी, जिसके बाद एक सिंपल मरम्मत का आवेदन दिया गया था, भवन निर्माता ने ग्रीन नेट लगाकर फिर यहाँ दो मंजिला काम्प्लेक्स खड़ा कर लिया, जिसका काम रुकवाकर भवन निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया गया है, इसके बाद उन्होंने भवन अनुज्ञा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। मंत्रालय के अफसरो ने प्रदेश के दुसरे बड़े शहर के नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये है।

00000
गोलबाजार के अवैध भवन निर्माण को लेकर मंत्रालय के अफसरो से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये चर्चा हुई है। उन्हें निर्माण और अब तक कि गई नोटिस देने की कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है।
अनुपम तिवारी भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 16, 2026टारगेट सेवन थाउजेन्ट, इस बार 7 हजार पौधे लगवायेगा नगर निगम प्रशासन, स्थल तय पौधे हाजिर…
UncategorizedJuly 15, 2026शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने फिर कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार, कहा इतना बोक बाय क्यो, टीडीएस कटौती और कमीशन का पूरा ब्यौरा दें सरकार…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के सेंट्रल जेल में इतनी फिसलन फिर फिसलकर बंदी की मौत, 15 दिन में बता रहे दूसरा हादसा परिजन- पब्लिक सब हतप्रभ…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…

