0 दवा फेल डॉक्टर फैल किस पर करे विश्वास पूछ रहे मतदाता
0 न एमएलए की फटकार न सीएमएचओ की पुचकार का हुआ कोई असर


बिलासपुर। अपोलो हॉस्पिटल के पूर्व फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमाँदित्य उर्फ़ नरेंद्र जान केम द्वारा अपोलो हॉस्पिटल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के किए गये ऑपरेशन में घोर लापरवाही और इसके चलते हुई उनकी मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन अपोलो के लिए संकट बन गया है। मंगलवार को अपोलो और सरकण्डा थाने में धमाल मचाने के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कलेक्टर को पूरी शिकायत का पुलिंदा सौप पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे अपोलो के कथित फर्जी डॉक्टर, चेयरमेंन और जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

80 फीसदी मौतों का आरोप
अपोलो पर आरोप है कि प्रबन्धन ने कथित फर्जी डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत और उसके बाद हार्ट ऑपरेशन के बाद 80 फीसदी हार्ट पेशेंट की मौत का भी आरोप है, जो बेहद ही गम्भीर है।
पूर्व महापौर की मौत पर भी हो चुकी है फजीहत
इसी सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कहलाने वाले अपोलो में शहर के पूर्व महापौर और छत्तीसगढ़ के मंत्री के राइट हैंड कहलाने वाले पूर्व मेयर अशोक पिंगले की मौत हुई थी वो भी बुखार और लगातार काल करने के बाद भी डॉक्टरो के न आने पर। उस समय भी जमकर तोड़फोड़ हो हंगामा हुआ। अपोलो प्रबन्धन पर सामूहिक रूप से बैठक में आरोप लगे कि उनके या उनके परिजनों का गैस सम्बन्धी समस्या को हार्ट की गम्भीर समस्या बता उनका छाती चीर दिया गया।
ज़िला कांग्रेस कमेटी ने उस फर्जी डॉक्टर सहित अपोलो प्रबंधन केख़िलाफ़ FIR कर हत्या की धारा लगाने और अपोलो के सभी डॉक्टर के डिग्री सार्वजनिक करने की माँग को फिर बुलन्द किया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 21, 2026रासायनिक खाद बनी बिपत, अब गोबर खाद, नीम और गोमूत्र के कीटनाशक का उपयोग से बढ़ाये उपज- राजेश सिंह
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…

