0 मीडिया के सवालों का जवाब दे जानकारी लेने के बजाय चलते बने
0 अफसरों ने बताई इतनी समस्या की कहना पड़ा अभी जो है उससे काम चलाये


बिलासपुर,,,, न्यायधानी में बिजली औऱ चरमराई विद्युत व्यवस्था के कारण जलसंकट को लेकर राजधानी तक बवाल मचा है! यही वजह है कि विद्युत वितरण कंपनी के सचिव डॉ रोहित कुमार यादव को बिलासपुर आकर कलेक्ट्रेट के मंथन सभा गृह में कंपनी और जिला प्रशासन के अफसरों की बैठक लेनी पड़ी। बैठक में कर्मचारियों की कमी औऱ प्रदेश भर में सर्वाधिक 15 फीसदी बिजली के खपत का मुद्दा छाया रहा!बैठक के बाद सभा गृह से निकले सचिव से मीडिया ने चर्चा करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मीडिया से चर्चा करने औऱ यहां की अव्यवस्था को जानना उचित नही समझा, और गाड़ी में बैठ चलते बने!
शुरूआती गर्मी से ही न्यायधानी के रहवासी बिजली संकट औऱ बिजली संकट के कारण पानी के संकट की मार झेल रहे है! चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर रोजाना बिजली औऱ पानी की मांग को लेकर अलग अलग इलाको के परेशान शहरवासी निगम मुख्यालय विकास भवन जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट और विधुत मुख्यालय तिफरा का घेराव कर कर रहे है!


बिजलीं संकट से परेशान सिरगिट्टी के परेशान नागरिक तिफरा विद्युत मुख्यालय का घेराव और प्रदर्शन करते
जिसकी गूंज राजधानी रायपुर तक है! बताया जा रहा है! कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधुत वितरण कंपनी के सचिव और एमडी यहाँ के विधुत व्यवस्था का हाल जानने बिलासपुर पहुँचे, कलेक्टेट के मंथन सभा गृह में उन्होंने विधुत वितरण कंपनी और जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर जानकारी ली कि आखिर न्यायधानी में बिजली का इतना संकट क्यों है! अफसरों ने उन्हें बताया कि पिछले 15 से 20 सालो में अफसर और कर्मचारी रिटायर्ड हुए, और कई की मौते हुई! पर उनकी जगह नई भर्ती नही हुई! जिससे अफसरों और कर्मचारियों का टोटा है! इसके अलावा पूरे प्रदेश में 10 से 12 परसेंट बिजली की खपत गर्मी में के कारण बढ़ी है! पर बिलासपुर में खपत की बढ़त 15 प्रतिशत के पार है! इसलिए दिक्कत हो रही है! सचिव और उसके साथ आये अफसरों ने कमियों को कोड करते हुए कहा कि आसान संकट को देखते हुए! उपलब्ध सुविधाओ से उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने हर संभव प्रयास करे जो कमिया है! उनके संबंध में शासन को अवगत करा जल्द उचित कदम उठाएंगे।
संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार
UncategorizedAugust 6, 2026लंगड़ी बिलार करै घरई में शिकार, कालसर्प दोष से घिरे न्यायधानी के तहसील में अब डायवर्सन में भी बड़ा खेला, शासन के आदेश को ठेंगा माल अंदर आवेदन खारिज…?

