ब्रेकिंग

गांजे के साथ पकड़े गए नाबालिग को लेनदेन कर बाला-बाला छोड़ने का आरोप, हवलदार और सिपाही निलंबित

Spread the love

बिलासपुर,,,, SSP रजनेश सिंह ने गांजा और नशीली दवाईयों को लेकर मिले इनपुट के आधार पर जिले के थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए तो कुछ मातहतों ने होली का खर्चा निकालना शुरू कर दिया… इस बात का पता चलने पर जब S.S.P ने पड़ताल कराई तो पता चला कि कोटा थाने के हवलदार और एक सिपाही ने गांजे के साथ पकड़े गए… नाबालिक आरोपी को बिना कार्रवाई छोड़ दिया… जिसको लेकर लेन देन के आरोप लगने पर SSP ने हवलदार और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है!
SSP रजनेश सिंह ने बताया कि हवलदार और सिपाही ने एक नाबालिक से गांजे की कुछ पुड़िया और आधा किलो के करीब गांजा जप्त किया था! दोनों पुलिस कर्मी नाबालिक आरोपी को थाने तक लेकर भी आए… पर बिना कार्रवाई के लेन देन कर नाबालिक बच्चे को थाने से छोड़ दिया गया… आरोप है! कि नाबालिक से उसका पिता नशे का धंधा करा रहा था! उन्होंने थानेदार को आरोपित पुलिस कर्मियों से स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा है! उनका जवाब संतोषप्रद न पाए जाने पर आरोपित हवलदार और सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *