
0 पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की 60-70 टीमें उतरी नदियों में

0 बार – बार काल आने से भुनभुनाए अफसर

बिलासपुर । राजनांदगाव के जिला खनिज अफसर के निबटने के खबर का असर बिलासपुर में भी देखने को मिला। पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमो ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर 50 से अधिक ट्रैक्टर, हाईवा, पोकलैंन और जेसीबी जप्त किए गए हैं, इसके साथ ही 600 ट्रैक्टर से अधिक डंप रेत भी जब्त करने का दावा किया जा रहा।
इस कार्रवाई में 3 पोकलैंड, 2 जेसीबी, 13 हाईवा और 34 ट्रैक्टर सहित कुल 50 से अधिक वाहन जप्त कर 40 से 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रदेश भर में बेलगाम खनन माफियाओं के गोली चलाने और ग्रामीण को बांधकर मारने के वायरल वीडियो के बाद शासन प्रशासन की जमकर फजीहत हो रही थी,

जिम्मेदार अफसरों को लाइन में लाने के लिए राजनांदगांव के जिला खनिज अधिकारी को निलंबित कर सरकार ने जो सन्देश देनेबक प्रयास किया तो इसका असर बिलासपुर तक दिखा, कहा ये जा रहा कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के परिपालन में किया जा रहा।
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने सोमवार को जिले के एसडीएम , एसडीओपी , सीएसपी , तहसीलदार , नायब तहसीलदारी, थाना प्रभारी, खनिज विभाग के अधिकारी, कार्यपालिक अधिकारियों की 60 से 70 अलग-अलग टीमें बनाकर 80-85 घाटों पर छापेमार कार्यवाही की जिससे भागमभाग मचा रहा, नेताओ के पिछलग्गुओं को भी मौके से भागना पड़ा, वे अपने आकाओं का मोबाइल घनघनाते रहे, कुछ नेताओं ने रेड मारने वाले अफसरों को कॉल भी किया कि ये सब चल कया रहा अफसरों ने भी हाथ खडे कर दिए।
अब ये बात अलग है कि ये कार्रवाई वन डे है या आगे भी सरकारी अमला खनिज संसाधनों की रक्षा और नदियों को संरक्षित करने इसी तरह काम करेगा ये बड़ा सवाल है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 26, 2026अनुराग जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित, 380 मतों के अंतर से मारी बाज़ी…
UncategorizedJuly 25, 2026न्यायधानी में करस्तानी का कालसर्प दोष, फर्जी नागलोक मुआवजा कांड में अब अदालत से धोखेबाजी का आरोप और बैठको का शोर…!
UncategorizedJuly 24, 2026नेहरू नगर में कारोबारी के सूने मकान से 5 करोड़ की चोरी का हल्ला, पुलिस ने कहा दम्पत्ती के आने पर चलेगा पता…!
UncategorizedJuly 24, 2026खुल जा सिमसिम टाइप खुल रहा नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलस्म, मौका निरीक्षण, बिसरा परीक्षण में भी बड़े झोल के आरोप, और इधर फड़फड़ा रहे लू, बारिश में मकान ढहने व आगजनी मुआवजा कांड के फाइलों के पन्ने…!

