ब्रेकिंग

लाल बाल वाले के बाद अब निगम के लाल बस वालो का आतंक, बृहस्पति बाजार के कारोबारियो ने लगाया शराब पीकर लूटपाट, बदसलूकी और पैसा मांगने का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

बिलासपुर। नगर निगम के बस वाले अतिक्रमण दस्ते पर शराब पीकर महिला सब्जी विक्रेताओं से छीना झपटी और मनमाने उगाही का आरोप लगा है। बृहस्पति बाज़ार के कृषक सब्जी विक्रेताओं ने कलेक्टर से गुहार लगा ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और रोजी- रोजगार के लिए जगह मुहैया कराने मांग की गई है।


पीड़ित सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि वे लोग सब्जी उत्पादक कृषक भी है, जब से बृहस्पति में बाजार लग रहा उनके पूर्वज अपनी बाड़ी से सब्जी लाकर यहां बृहस्पति बाजार छत्रपति शिवाजी प्रतिमा के पास दुकाने लगाकर सब्जी बेचते आ रहे है।

मंगलवार की निगम के बस वाले अतिक्रमण विभाग का स्टाफ मौके पर पहुँचा, कई कर्मचारी शराब के नशे में थे, उन लोगो ने बदसलूकी और महिलाओ से न सिर्फ छिना झपटी कि बल्कि पैसों की मांग की, आये दिन उनकी सब्जियां लूटकर ले जा रहे परेशान कर रहे इससे तंग आकर वे लोग कलेक्टर के समक्ष न्याय की गुहार लगाने आये है, इन सब्जी विक्रेताओं ने ऐसे शराबी और छीना झपटी कर अवैध उगाही करने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग और परिवार के जीविकोपार्जन के लिए बेखौफ होकर कारोबार कर सके ऐसे जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस नए अतिक्रमण दस्ते पर पहले भी दुकानदारों से अवैध उगाही करने के आरोप लग चुके है जिससे निगम प्रशासन की जमकर फजीहत हो रही है…

कृष्ण कुमार, कृषक यबम सब्जी विक्रेता बृहस्पति बाज़ार बिलासपुर
नेहा साहू, सब्जी उत्पादक किसान व सब्जी विक्रेता, बृहस्पति बाजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *