0 अध्यक्ष ने कहा जिस तरीके से हड़बड़ी में गड़बड़ी को समय से पहले ठीक किया गया, पहले से था पता ऐसा होगा*

*0 एक अकेले की नही पूरे संघ की शिकायत है, चोरी रोकना है तो प्रशासन दिखाए गम्भीरता*

बिलासपुर। नापतौल विभाग ने स्टेट वेयर हाउस के धर्मकांटे के वजन को सही ठहरा सरकारी राशन की चोरी के आरोप को क्लीनचिट दे दी है, वही राशन दुकान संचालक संघ ने इस रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि फिर हमारे तौल में प्रति गाड़ी 120 से 130 किलो वजन कम क्यो आ रहा। अब तो सही होगा ही न संघ को इसकी सूचना दी गई न रिपोर्ट दिया गया ऊपर से जांच टीम के आने के एक दिन पहले ही सब ठीक करा लिया गया।
संघ के इस बयान ने चावल के गफलत और सिंडिकेट को फिर कटघरे में खड़े कर दिया है। संघ के अध्यक्ष रवि परियानी ने कहा कि जांच रिपोर्ट में क्या आया है, अभी तक इसकी जानकारी नही मिली है आपके माध्यम से जानकारी मिली है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो वे इस रिपोर्ट से संतुष्ट नही है, इनकी जांच और रिपोर्ट से उल्टे कई सवाल खड़े हो गए है, टीम के आने के पहले इतनी हड़बड़ी में क्यो धर्मकांटे का सत्यापन किया गया, जब शिकायत संघ ने की है तो संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों को क्यो इसकी सूचना नही दी गई क्यो उन्हें नही बुलाया गया। फिर उनके तौल में प्रति गाड़ी क्यो 120-130 किलो चावल का अंतर क्यो आ रहा। उन्होंने फिर मिली भगत और लीपापोती का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि स्टेट वेयर हाउस से तय वजन से कम चावल मिलने की शिकायत संघ ने कलेक्टर, खाद्य नियंत्रक और नापतौल विभाग में कई थी, आरोप है कि जांच टीम के आने के एक दिन पहले ही अफसरों ने धर्मकांटे को दुरुस्त करा खामियों को छिपा लिया।
000
नापतौल विभाग ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, स्टेट वेयर हाउस के धर्मकांटे में गड़बड़ी का आरोप गलत पाया गया, वजन सही पाया गया है किसी तरह की कोई गड़बड़ी नही है।
अरुण सिंघल
इंचार्ज, स्टेट वेयर हाउस लिंगियाडीह, बिलासपुर
जिस तरीके से शिकायत के तुरंत बाद जांच टीम के मौके पर जांच के लिए पहुचने से पहले आनन- फानन में बिना शिकायत कर्ता संघ को सूचित किये बिना जिस तरह से ड्रामा किया गया उससे पहले ही सन्देह था, की रिपोर्ट जब गड़बड़ी को सही कर लिया तो सही ही आएगा, सवाल यह उठ रहा कि फिर हमारे तौल में 120 से 130 किलोग्राम का अंतर क्यो आ रहा। प्रशासन को को शिकायत को गम्भीरता से लेकर इसकी जांच करानी चाहिए ये सिर्फ 1 संचालक की नही संघ की शिकायत है।
रवि परियानी
अध्यक्ष, राशन दुकान संचालक संघ, बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

